{"_id":"6ad13bdd38cec6228005fccf","slug":"the-problem-of-overloading-in-72-villages-will-soon-be-resolved-ensuring-an-ample-supply-of-electricity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187571-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 72 गांवों की ओवरलोडिंग की समस्या जल्द होगी दूर...मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 72 गांवों की ओवरलोडिंग की समस्या जल्द होगी दूर...मिलेगी भरपूर बिजली
विज्ञापन
कांट के चौहनापुर में ट्रांसफार्मर रखने के लिये तैयार कराया गया प्लिंथ। संवाद
- फोटो : विभाग
कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। कई दिनों से बारिश न होने के कारण उपकेंद्र तक जाने वाला कच्चा रास्ता सूखने के बाद पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर पहुंचाने और स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इससे कुर्रिया, निकरा और चौहनापुर फीडर से जुड़े 72 गांवों को ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
चौहनापुर मार्ग से उपकेंद्र तक करीब 300 मीटर कच्चा रास्ता बारिश में गड्ढों और कीचड़ के कारण दलदल में बदल गया था। इस वजह से करीब तीन माह से ट्रांसफार्मर उपकेंद्र तक नहीं पहुंच पा रहा था। निगम के अधिकारियों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली दलदल में फंसने के कारण चालक ट्रांसफार्मर ले जाने में असमर्थ रहे। इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी।
विद्युत निगम के अधिकारियों ने रास्ता बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार लिखित मांग की। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इसे स्थापित कर दिया जाएगा। इससे आगामी त्योहारों में क्षेत्र को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।