{"_id":"694d7d4f2bd8de9d950d97bb","slug":"the-prime-ministers-program-in-lucknow-large-vehicles-were-not-allowed-on-the-highway-for-seven-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-161359-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम...सात घंटे तक हाईवे पर नहीं चले बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम...सात घंटे तक हाईवे पर नहीं चले बड़े वाहन
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर किनारे खड़े किए गए ट्रक। संवाद
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सात घंटे तक हाईवे पर बड़े वाहनाें का संचालन रोक दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कोहरा छंटने पर वाहनों को रवाना किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों से करीब तीन सौ बसों से कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी लखनऊ रवाना किए गए थे। कोहरा होने के कारण जाम और हादसे की आशंका को देखते हुए हाईवे पर बड़े वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए थे। बरेली के साथ शाहजहांपुर पुलिस ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट बनाकर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।
सुबह चार बजे से यातायात प्रभारी विनय पांडेय व उनकी टीम ने कटरा, तिलहर, आरसी मिशन, रोजा, सेहरामऊ दक्षिणी, खुटार व अल्हागंज में वाहनाें को रुकवा दिया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोहरा छटने और अधिकतर वाहनों के रैली में पहुंच जाने के बाद बड़े वाहनों का आवागमन को शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि हाईवे पर बड़े वाहनाें को सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया था। कोहरा छटने के बाद संचालन शुरू करा दिया था।
-- -- -
आज लौटेंगी रैली में गईं बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
पीएम की रैली को देखते हुए 60 बसाें को लखनऊ भेजा गया है। लंबे रूट से बसाें को हटाने के चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बसें लौटकर आएंगी। इसके बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।