{"_id":"57337a144f1c1ba130919dff","slug":"the-power-of-free-bristles-27-thousand-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त की बिजली से जगमग हैं 27 हजार घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त की बिजली से जगमग हैं 27 हजार घर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुफ्त की बिजली से जगमग हैं 27 हजार घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 65 हजार घर हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 38 हजार घर ही ऐसे हैं जिनके द्वारा बिजली बिल जमा कराया जा रहा है। यानी 27 हजार घरों से बिजली का बिल जमा नहीं हो रहा। इसके चलते शहर में महज 1.61 रुपये की दर से ही कुल बिल वसूली हो रही है जो कि जिले में करीब तीन रुपये प्रति यूनिट है। जिले में इस समय कुल 15 मिलियन यूनिट की खपत है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली संबंधी समग्र हालात एवं आंकड़े की समीक्षा में यह तथ्य सामने आने पर डीएम विजय किरन आनंद ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस भी सब स्टेशन या फीडर से बिजली की खपत अधिक है और उसके सापेक्ष होने वाली वसूली की दर कम तो उसका सीधा मतलब है संबंधित जेई की मिलीभगत है। अब हर छापामारी या कांबिंग की वीडियोग्राफी होगी। कामर्शियल कनेक्शन की चेकिंग हर हाल में करने के साथ ही देहातों में बिजली कनेक्शन में भार बढ़ाने को कहा क्योंकि वहां भी घरों में कूलर, फ्रिज, पंखे, वाशिंग मशीन, वाटर पंप आदि का इस्तेमाल काफी होने लगा है। विभागीय कार्रवाई में अड़ंगा डालने वालों के बारे में तुरंत सूचना देने को कहा ताकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जिले के कुल 41 सब स्टेशनों में से हर के क्षेत्र में आने वाले 25 - 25 बड़े बकाएदारों से इस माह वसूली का लक्ष्य दिया। साथ ही उन्होंने हर अवर अभियंता को इस माह अपने - अपने इलाके में कम से कम 200 कनेक्शन काटने, 200 नए कनेक्शन देने एवं 200 का लोड बढ़ाने का लक्ष्य दिया। बैठक में सीडीओ पुलकित खरे, अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल, एक्सीयन ग्रामीण अशोक सुंदरम आदि मौजूद थे।
डीएम और अन्य अधिकारी तीन दिन करेंगे छापामारी
शाहजहांपुर। बिजली आपूर्ति और उसके सापेक्ष वसूली के साथ ही अवैध कनेक्शनों को काटकर वैध कनेक्शन जारी करने के लिए अब डीएम विजय किरन आनंद खुद भी मैदान में उतरेंगे। बुधवार की बैठक में उन्होंने इसकी घोषणा की। बताया कि वह खुद एवं सीडीओ, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम एवं सभी सीओ महीने में तीन दिन छापामारी करेंगे।
एक एसडीओ को चेताया, दूसरा पुरस्कृत
शाहजहांपुर। दिए गए काम में शिथिलता बरतने वाले बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता और तीन अवर अभियंताओं के विरुद्ध डीएम ने चेतावनी पत्र जारी किया। साथ ही एक माह में 1200 नए कनेक्शन जारी करने वाले तिलहर के जेई हसीब आलम को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
000000000000000000000000
कंपनी प्रतिनिधि काम पूरा करने के आश्वासन पर छोड़ा
शाहजहांपुर। समीक्षा बैठक के दौरान तिलहर में 132 केवी सब स्टेशन का काम समय बीतने पर पूरा न करने पर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर की। बैठक में मौजूद कंपनी के प्रतिनिधि को गिरफ्तर में लेते हुए कंपनी के एमडी से मोबाइल पर वार्ता की। शीघ्र काम पूरा कर दिए जाने का आश्वासन मिलने पर ही प्रतिनिधि को छोड़ा। साथ ही चेताया कि शीघ्र काम पूरा न होने की दशा में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही होगी।
बिजली चोरी करते तीन लोग पकड़े
गढ़िया रंगीन। बरेली से आए पॉवर कारपोरेशन के प्रवर्तन दल ने कसबे में छापा मारकर दो दर्जन से अधिक घरों और दुकानों के कनेक्शन चेक किए। इस दौरान बिजली चोरी के तीन मामले पकड़े गए। विजिलेंस टीम में शामिल जेई पीसी सागर और महेश चंद्र ने थाने से सिपाही साथ लेकर छापेमारी शुरू की। इस दौरान राजाराम गुप्ता और पप्पू सक्सेना कटिया डालकर बिजली जलाते पकड़े गए। एक अन्य उपभोक्ता नरेश चंद्र गुप्ता को गलत तरीके से बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया। नरेश गुप्ता ने विजिलेंस टीम को चार हजार रुपये जुर्माना अदा करके आगे की कार्रवाई से पीछा छुड़ा लिया। जेई सागर के अनुसार शेष दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की विविध धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।