{"_id":"699212349ce26e11ef0c85ee","slug":"the-post-mortem-report-is-awaited-to-know-the-cause-of-death-of-the-youth-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165718-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
बंडा। दो माह से लापता रसूलपुर गढि़या गांंव के राजेश की संदिग्ध हालात में हुई मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
अमर सिंह का पुत्र राजेश करीब दो माह से लापता था। गुमशुदगी दर्ज होने पर उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम राजेश का शव उसके ताऊ रामरहीस के खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने पर उसके पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था।
रविवार शाम तक पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से पुलिस कई दिशाओं में जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि घरवालों ने राजेश की हत्या किए जाने का आरोप लगाने के बावजूद अभी तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद