फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The possibilities of investment of 1500 crores in the district got wings.

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : जिले में 1500 करोड़ के निवेश की संभावनाओं को लगे पंख

Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The possibilities of investment of 1500 crores in the district got wings.
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-03 का कार्यक्रम को सांसद व डीएम के स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से जिले में करीब 1500 करोड़ों रुपये का निवेश संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे रोजगार के साधन तो बढ़ेंगे ही विकास भी रफ्तार पकड़ेगा। निवेश बढ़ने से लोगों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा, साथ ही जिला स्तर पर ही उन्हें काम मिल सकेगा। सेरेमनी में जिले से सात उद्यमियों ने अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया है। नई उद्योग पॉलिसी आने के बाद जिले में और अधिक निवेश होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

आदित्य बिरला ग्रुप लगाएगा सीमेंट फैक्टरी
विधानसभा चुनाव के समय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जिले के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करने की दिशा में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कवायद तेज की है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में सीमेंट फैक्टरी लगाए जाने की घोषणा आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने की है। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सीमेंट फैक्टरी को लेकर अभी स्थान तय नहीं है। इसके लिए करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। फैक्टरी बनने से सैकड़ों लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। दूसरे प्रदेशों में काम के लिए जाने वालों को अपने ही शहर में नौकरी मिल सकेगी। शाहजहांपुर के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

नई औद्योगिक नीति से मिलेगा विशेष लाभ
केआर पेपर मिल के निदेशक माधौ गोपाल अग्रवाल ने भी अतिथि के तौर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर में सीमेंट फैक्टरी लगने की संभावना है। इसकी घोषणा भी सेरेमनी के दौरान की गई है। बताया कि जल्द ही नई औद्योगिक पॉलिसी प्रदेश में आने वाली है। इसके माध्यम से उद्यमियों को सरकार से विशेष फायदा मिलने की संभावना है। तब अधिक उद्योग लग सकेंगे। उन्होंने बताया कि सेरेमनी में दो दिन स्टेट गेस्ट के तौर पर उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। सीएम के साथ डिनर भी किया। सीएम ने उद्योगों को सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी बेहतर रहा प्रोग्राम
राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर रिषभ बंसल ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम काफी बेहतर रहा है। पीएम और सीएम उद्योग के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। अच्छा लगता है कि उनके कार्यों का एक अंग हम भी हैं।
बेहतर काम की संभावना
-यूपी की तरफ इसलिए उद्यमी देख रहे हैं कि यहां पर ढांचागत सुविधाएं बेहतर हैं। अधिकारियों की काम करने की मानसिकता में परिवर्तन आया है, जिसका फायदा उद्यमियों को मिल रहा। अच्छी सोच और मेहनत करने वाले लोग है। इसलिए यहां पर बेहतर काम होने की संभावना है। -अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए
-सेरेमनी से जिले से सात उद्यमियों ने अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया था। निवेश करने वाले तीन उद्यमियों ने जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण में प्रतिभाग किया। सेरेमनी के जरिये जिले में करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। उद्योग स्थापित होने से रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। -दुर्गेश कुमार, उपायुक्त उद्योग
इन्होंने किया प्रतिभाग
-मेलब्रोस इंटरनेशनल, राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उपेंद्र सिंह मल्टी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड, एनीपोली टेक्नी एंड फर्जीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, विनायक रोलर फ्लोर मिल, शालीमार हेटराइस, जेपी एग्रो इंडस्ट्रीज।

कलक्ट्रेट में उद्यमियों ने देखा सजीव प्रसारण
लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला उद्योग केंद्र की ओर से हुए कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और डीएम उमेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए। डीएम ने उद्यमियों व निवेशकों को आश्वस्त किया कि सरकार के साथ जिला प्रशासन भी उनके साथ है। वे उद्योग लगाने के लिए आगे आएं। डीएम ने कावा फूडस एंड ब्रेवरीज के विक्रम भगवंत सिंह, लेट्स विगेन मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के चेतन खन्ना को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना, सचिव रोहित गोयल, संयुक्त सचिव हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed