{"_id":"e47d768522f529519e46d7eea5f06253","slug":"the-polio-drop-to-naunihalon-milt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्राप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्राप
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए रविवार को नौनिहालों को ड्राप पिलाई गई।
सीएमओ डॉ. उमेश सिंह यादव ने अजीजगंज प्राथमिक स्कूल में लगे बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मोहल्ला मघई टोला में लगे बूथ पर बच्चों को दवाई पिलाई। इस दौरान एसीएमओ डॉ. डीके सोनकर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. एके सक्सेना, यूनिसेफ की डीएमसी हुदा जेहरा, रईस खां, रोटरी क्लब के राकेश कुमार सक्सेना, राजेश भटनागर, राजीव भारती आदि शामिल थे। जिले में 519023 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया। जिसमें 942 टीमों, 1995 बूथ, 45 मोबाइल टीम, 329 पर्यवेक्षकों, 62 सेक्टर चिकित्साधिकारियों, पांच एसीएमओ, तीन डिप्टी सीएमओ को लगाया गया था।