फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police helped recover the 50,000 rupees that had been stolen.

Shahjahanpur News: ठगे गए 50 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस

Wed, 24 Dec 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The police helped recover the 50,000 rupees that had been stolen.
पुवायां। मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी अवधेश कुमार वाजपेयी से ठगी गई 50 हजार की राशि पुलिस ने वापस करा दी है। अवधेश वाजपेयी ने पुलिस को बताया था कि उनके पुत्र शशांक के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। काम कर रहे शिकोहाबाद के लोगों ने उनसे क्यूआर कोड के माध्यम से खाते में 50 हजार रुपये ले लिए। काफी तलाश करने पर भी रुपये लेने वालों का पता नहीं चलने पर अवधेश वाजपेयी ने 13 अक्तूबर को साइबर ठगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के तहत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारी दरोगा राकेश सिंह और सिपाही दीपक कोहली ने अवधेश कुमार वाजपेयी से ठगी से संबंधित जानकारी लेने के बाद शिकोहाबाद जाकर जांच की और उनसे ठगी गई 50 हजार की राशि वापस करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed