{"_id":"622e441200c3816f2b2d32de","slug":"the-play-nagin-tera-vansh-badhe-portrayed-a-human-character-shahjahanpur-news-bly4782176143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागिन तेरा वंश बढ़े नाटक में मानवीय चरित्र किया चित्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागिन तेरा वंश बढ़े नाटक में मानवीय चरित्र किया चित्रित
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांधी भवन में नागिन तेरा वंश बढ़े नाटक का मंचन करते मंथन आर्ट एवं अनुभूति सेवा समित
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंथन आर्ट्स व अनुभूति सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम ‘नागिन तेरा वंश बढ़े’ नाटक का गांधी भवन प्रेक्षागृह में मंचन किया गया। यह नाटक राजस्थान के मशहूर लेखक विजयदान देथा की कहानी पर आधारित है। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। नाटक में नागिन के प्रेम व त्याग के माध्यम से मानवीय चिरित्र को चरितार्थ किया गया है।
भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से प्रशिक्षित युवा रंगकर्मी व नाट्य निर्देशक शिवा सक्सेना की देखरेख में मंचन हुआ। नाटक में नागिन के प्रेम व त्याग की कहानी दर्शायी गई है। नाटक में उत्तर प्रदेश की लोक शैली का संगीत का समावेश रहा। इसका निर्देशन संगीतकार राजेश पाठक ने किया है। राजस्थानी परिवेश पर पूरी कहानी गढ़ी गई।
इस नाटक में शिवा सक्सेना, मोहित कनौजिया, करन कुमार, अंशू साहू, अतिथि दीक्षित, शीतल मिश्रा, अनमोल राठौर, ऐश्वर्य कृष्ण मिश्र, शंकर, यश शर्मा, अमन राजवंशी, रामकृपाल, सागर श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार आदि कलाकारों ने अभिनय किया। प्रकाश व मंच निर्माण सोनू सक्सेना व अभिशांत पाठक ने किया। गायन सुखवंत सिंह, हारमोनियम अंकित कुमार वर्मा, नाल व तबला नवनीत कुमार प्रेमी का रहा।
विज्ञापन
नाटक में प्रस्तुति पर्यवेक्षक का कार्य मनोज मंजुल ने किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी एस. आनंद, नितेश गुप्ता, निकुंज गुप्ता, अतुल अवस्थी आदि मौजूद रहे।