फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amar Ujala Gaon Mahotsav begins in Shahjahanpur

अमर उजाला गांव महोत्सव: सांसद अरुण सागर ने किया उद्घाटन, कहा- गांव से ही निकलती है देश की तरक्की की राह

Sat, 03 Jun 2023 12:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 03 Jun 2023 12:26 PM IST
सार

अमर उजाला गांव महोत्सव में सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Gaon Mahotsav begins in Shahjahanpur
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य आगाज हो गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। आज भी किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। देश की तरक्की की राह गांव से होकर ही निकलती है। उन्होंने कहा कि गांव महोत्सव किसानों की उन्नति के लिए अच्छी सामाजिक पहल है।

विज्ञापन


खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ास्थल में अमर उजाला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव का शुक्रवार को सांसद अरुण सागर, डीएम उमेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद ग्राम पंचायतों में विकास के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



गांव महोत्सव का उद्घाटन करते सांसद अरुण सागर, डीएम उमेश प्रताप 

सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बीज से लेकर कृषि यंत्रों तक पर अनुदान से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव महोत्सव के माध्यम से किसान खेती-किसानी की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में प्रधानों की अहम भूमिका है। सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि इनका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।



जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। किसानों को अपने हक के लिए जागरूक होने की जरूरत है। गांव महोत्सव के माध्यम से किसानों को खेती करने के नए ढंग, आधुनिक बीज, लोन लेने के सुविधाजनक तरीकों की जानकारी हो रही है।


एसबीआई के स्टॉल पर जानकारी लेते लोग

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रधानों को प्रेरित किया कि वे अपने गांवों के विकास के साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा भी मौजूद रहे।

सम्मानित प्रधानों के साथ सांसद अरुण सागर और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव

ये प्रधान हुए सम्मानित

देवेंद्र सिंह, अनुज कुमार, बृजेश शास्त्री, श्यामपाल वर्मा, सर्वेश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राशिद, खालिद सईद, विजय कुमार, अधीर शुक्ला, हर्ष कुमार, तरुण दीक्षित, पंकज मिश्रा, नवल प्रताप सिंह, सतनाम सिंह, इसराज खां, रूपराम, ओमकार वर्मा, अनूप मिश्रा, रामचन्द्र वर्मा, सोनपाल मौर्य, राकेश गुप्ता, शिवसरन वर्मा, भूपेंद्र सिंह यादव, संतोष शुक्ला, रामवीर सिंह, डॉ. उमेश कुशवाहा, कुलदीप दीक्षित, सर्वेश पाठक, ऋषिपाल, विनोद वर्मा, डॉ. बृजपाल, प्रमोद वर्मा, इंद्रपाल, संजीत वर्मा, पवन वर्मा, राहुल गौतम, राजकुमार वर्मा, रक्षपाल, देवेंद्र अवस्थी, शिवभान, दंगल यादव, आशीष वाजपेयी, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, विजनेश कुमार, संजय त्रिपाठी, राजीव कुमार, आसिफ खान, प्रमोद कुमार, मोहम्मद वसीम, अखिलेश सिंह, रियासत अली, समीर खान, सावित्री देवी, मदनलाल वर्मा, मुनेंद्र सिंह, सुशीला देवी।

गांव महोत्सव में आज

शनिवार को गांव महोत्सव में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा सामाजिक कार्यों के लिए महिला संगठनों को भी सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवा में अग्रणी कार्यों के लिए महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा जाएगा। शाम को गायन प्रतियोगिता होगी। अंत में रिद्म द रॉक बैंड की शानदार प्रस्तुति होगी।


वेदांशी इंटरप्राइजेज के स्टॉल पर जानकारी लेते लोग

फिटर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई ट्रेड की दी जानकारी

शुक्रवार को गांव महोत्सव में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं को सिलाई, एसी-रेफ्रिजरेटर की मरम्मत समेत अन्य ट्रेडों के बारे में जानकारी दी गई। राहुल कुमार ने योजना के बारे में पूरी जानकारी मंच से लोगों को प्रदान की। इसके अलावा स्टॉल में लोगों ने पहुंचकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed