{"_id":"62699438410d9d25f6552f10","slug":"the-only-son-of-a-utensil-trader-died-due-to-a-collision-with-a-bike-shahjahanpur-news-bly482967363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बर्तन व्यापारी के इकलौते पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बर्तन व्यापारी के इकलौते पुत्र की मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक रवि शंकर के परिजन । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। कस्बा के बर्तन व्यापारी रविंद्र कुमार के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र रविशंकर की लखनऊ-पलिया हाईवे पर बाइक सवार की टक्कर लगने से मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल बाइक सवार निजी अस्पताल में भर्ती है।
पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले रविंद्र कुमार की ब्लॉक मुख्यालय के पड़ोस में बर्तन की दुकान है। उनका 22 वर्षीय बेटा रविशंकर बुधवार की दोपहर हैंडपंप से पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। अचानक पुवायां की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रविशंकर व बाइक सवार घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस रविशंकर को सीएचसी ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पिता रविंद्र कुमार और मां प्रभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मंगलवार को मनाई थी शादी की सालगिरह
रविशंकर की शादी बंडा की अनुराधा के साथ गत वर्ष 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। मंगलवार को उसकी शादी की पहली वर्षगांठ थी। परिवार ने मिलकर सालगिरह मनाई, सभी खुश थे। लेकिन बुधवार को हुए हादसे में अनुराधा की मांग का सिंदूर उजड़ गया। वह रोते-रोते कई बार बेहोश हो गईं।