फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The old transformer started panting when the heat increased, 10 bad in 24 hours

Shahjahanpur News: गर्मी ने बढ़ाया भार तो हांफने लगे बूढ़े ट्रांसफार्मर, 24 घंटे में 10 खराब

Tue, 23 May 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The old transformer started panting when the heat increased, 10 bad in 24 hours
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार इजाफा होने के साथ ही बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर भार बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही लाइनों में भी फाल्ट होने लगे हैं। इधर, मांग बढ़ने के साथ ही बिजली संकट भी गहराने लगा है। 24 घंटे में जिले में 10 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

तेज धूप और लू चलने से पारा लगातार चढ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी, फ्रिज, कूलर आदि चलने से बिजली की मांग बढ़ गई है। इससे बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। चूंकि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई देने के निर्देश है, ऐसे में लगातार सप्लाई से बंच लाइनें और ट्रांसफार्मर ओवरलोड से हीट होने लगे हैं। इससे ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। फीडरों को कुछ देर के अंतराल पर बंद कर चलाया जा रहा है। बंच लाइनें भी जवाब देने लगी हैं।
विज्ञापन

कई उपकेंद्रों पर बंच लाइनें जलने की समस्या सामने आई है। ट्रांसफार्मरों में भी फाल्ट बढ़ गए हैं। इससे बिजली गुल हो रही है। सोमवार को हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र का जी-सर्जिवियर के पास लगा सौ केवी का ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में लोग परेशान हैं। कृष्णानगर में एलटी लाइन टूटने से सुबह तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। ग्रामीण इलाकों में भी ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली संकट गहरा गया है। 24 घंटे में 10 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ गए फाल्ट
-शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट गहराने लगा है। वहां पर शेड्यूल के अनुसार सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। कांट के अभायन, मोतिहासा और जिगनेरा में तार टूटने और जंपर जलने से सुबह सप्लाई बाधित हो गई। शासन के निर्देशानुसार तहसील क्षेत्रों में साढ़े 21 घंटे विद्युत सप्लाई होनी है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दी जानी है। जिले के 34 नलकूप फीडर में सुबह दस से शाम पांच बजे तक अनिवार्य तौर पर बिजली सप्लाई दी जाती है। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed