फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The old man shot himself in the hand...sent his opponent to jail

Shahjahanpur News: बुजुर्ग ने खुद मारी हाथ में गोली...विरोधी को भिजवा दिया जेल

Tue, 17 Sep 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
The old man shot himself in the hand...sent his opponent to jail
कांट। क्षेत्र के ग्राम हटीपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्रा के बाएं हाथ की कोहनी में गोली लगने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद ही साजिश के तहत गोली मारी थी। पुलिस ने दादा-पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

13 सितंबर को वेदप्रकाश मिश्रा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया था कि वह अपने पौत्र सचिन के साथ गांव से कांट आ रहे थे। तभी अभायन के विमलेश व एक अज्ञात व्यक्ति मिला और रुपयों के लेन-देन को लेकर फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली उनकी कोहनी में लग गई। पुलिस ने विमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने विवेचना को शुरू किया। इसमें वेद प्रकाश अपनी साजिश में खुद फंस गया। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व वेद प्रकाश के पौत्र सचिन को कुत्ते ने काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी दवाई लेने विमलेश के पिता नरेशचंद्र के पास जाता था। इस बीच उनके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। विमलेश को तीन हजार रुपये भी उधार दे दिए थे, लेकिन उसकी वेदप्रकाश का अधिक आना-जाना होने के चलते उसने रुपये वापस किए और घर पर आने का विरोध किया। वेदप्रकाश को डर था कि कहीं विमलेश अपनी पत्नी की ओर से कोई तहरीर दिलवाकर कार्रवाई न करा दें। इसी के चलते उसने अपने पौत्र सचिन के साथ मिलकर साजिश रची और नहर पुलिया को जाने वाले रोड पर खुद बाएं हाथ में गोली मार ली। घटना में प्रयुक्त 32 बोर के तमंचे को छिपाकर विमलेश के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बरामद असलाह को बरामद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

--------
हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं सचिन के पिता
-सचिन के पिता विकास चचेरे भाई की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास काट रहे हैं और बरेली जेल में है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमे का वादी आजीवन कारावास की सजा में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed