फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The officers inspected the Collectorate premises for barricading

बैरीकेडिंग के लिए अधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

Sun, 16 Jan 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The officers inspected the Collectorate premises for barricading
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में होने विधान सभा चुनाव के नामाकंन को लेकर निरीक्षण करते एडीएम व एएसपी? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए 21 जनवरी से जिले की सभी छह सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रकिया शुरू होनी है। इसके लिए कलक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों को विधानसभा क्षेत्र वार आरक्षित किया जा रहा है। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, खासकर प्रत्याशियों के सर्मथकों की भीड़ रोकने के लिए नामांकन कक्ष के बाहर से लेकर कचहरी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर बैरियर बनाए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने शनिवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान प्रतयाशी के साथ केवल दो लोगों (प्रस्तावक एवं अनुमोदक) को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जाने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन ऐसे मौकों पर अधिकांश उम्मीदवार अपना बाहुबल दिखाने के लिए समर्थकों का जुलूस लेकर पहुंचते हैं। ऐसे लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन की अलग से कार्रवाई होगी, लेकिन अवांछितों की भीड़ रोकने के लिए अधिकारियों ने खिरनीबाग के डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल वाले चौराहे, पीडब्ल्यूडी तिराहे और पुलिस ऑफिस के सामने वाले तिराहे पर बैरियर बनवाने का निर्णय किया है। इसके अलावा कलक्ट्रेट से जुड़ने वाले कई रास्ते नामांकन अवधि के दौरान 28 जनवरी तक आड़ी बल्लियां लगाकर बंद रखने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र वार तय किए गए रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष में आने-जाने वालों के लिए प्रवेेश और निकास के अलग-अलग रास्ते तय किए हैं। एडीएम द्विवेदी ने बताया कि बैरीकेडिंग से कलक्ट्रेट अन्य कामों से आने-जाने वालों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नामांकन शुरू होने से 24 घंटे पहले अर्थात 20 जनवरी को दिन में 11 बजे तक सभी तैयारियां पूरी कर लें और तब तक सभी बैरियर भी तैयार हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed