फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The number of patients with facial paralysis has increased in the physiotherapy department.

Shahjahanpur News: फिजियोथेरेपी विभाग में बढ़े फेशियल पैरालिसिस के मरीज

Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The number of patients with facial paralysis has increased in the physiotherapy department.
फिजियोथेरेपी विभाग में कंधे के दर्द की थेरेपी कराती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। सर्दियों में स्ट्रोक की वजह से फेशियल पैरालिसिस के मामले बढ़ गए हैं। चेहरे में एक तरफ लकवा मारने के केस सामने आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना तीन से चार मरीज फिजियोथेरेपी के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सर्वाइकल, कमर दर्द व घुटने के दर्द के मरीज भी पहुंचे रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना 30-40 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत मरीज पुराने और 40 प्रतिशत नए मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें स्ट्रोक के पांच-छह मरीज, घुटने में दर्द के आठ से दस मरीज, सर्वाइकल पेन के 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य कान में संक्रमण होने पर भी चेहरे में लकवा मार सकता है। क्योंकि चेहरे की नसें मध्य कान के बहुत करीब होती हैं। चेहरे में लकवा मारने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें संक्रमण, आघात या स्ट्रोक शामिल है। यह बिना किसी ज्ञात कारण के भी हो सकता है। एक बार फेशियल पैरालिसिस होने पर ठीक होने में पांच से छह महीने तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधौली की बिटोली देवी ने बताया कि उनकी कमर में दर्द है। काफी दवा खाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिजियोथेरेपी से काफी फायदा हुआ है। शहर की सुहाना खान ने बताया कि उनके बेटे के कंधे में दर्द है। काफी इलाज कराया, लेकिन थेरेपी से बेटे को काफी आराम है। वरना रात में दर्द से उसे नींद नहीं आती थी। चित्रा सिंह ने बताया कि वह अपने पिता की थेरेपी कराने आईं हैं। उनके घुटने में दर्द है।

--
फिजियोथेरेपी के लिए मरीज रोजाना आ रहे हैं। इसमें तीन से चार मामले स्ट्रोक के होते हैं। इसके अलावा घुटने में दर्द, कमर में दर्द व सर्वाइकल के मामलों में भी लोग फिजियोथेरेपी कराने आ रहे हैं।
- डॉ. संदीप, राजकीय मेडिकल कॉलेज
--
फेशियल पैरालिसिस के लक्षण

- जिस तरफ लकवा होता है, उस तरफ की आंख से आंसू निकलते हैं।
- एक तरफ की आंख का बंद न होना, इससे संक्रमण का खतरा रहता है।
- एक तरफ का मुंह टेढ़ा होना और थूक निकलना।

फिजियोथेरेपी विभाग में कंधे के दर्द की थेरेपी कराती महिला। संवाद

फिजियोथेरेपी विभाग में कंधे के दर्द की थेरेपी कराती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed