{"_id":"68ed5b03314534f0b500e70d","slug":"the-number-of-candidates-for-the-2026-board-exams-has-increased-by-1181-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155017-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 2026 की बोर्ड परीक्षा में बढ़ गए 1181 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 2026 की बोर्ड परीक्षा में बढ़ गए 1181 परीक्षार्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गत वर्ष की तुलना में इस साल 1181 छात्र-छात्राएं बढ़ गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 78921 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 43,873 व इंटरमीडियट में 32333 परीक्षार्थी शामिल थे। इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा हो गया है।
डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर वर्ष 2026 में हाईस्कूल में 42601 व इंटर में 35139 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार 1181 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि इस बार छात्र संख्या में इजाफा हुआ है। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा केंद्राें को लेकर दिशा-निर्देश आने का इंतजार है।