फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The new government is expected to increase employment opportunities for women

नई सरकार से महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने की उम्मीद

Mon, 14 Mar 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
The new government is expected to increase employment opportunities for women
प्रियंका आर्य रस्तोगी, पक्का कटरा, तिलहर। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है। ऐसे में सभी वर्गों की उम्मीद सरकार से बढ़ गई है। खासतौर पर महिलाओं को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं का कहना है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक थी, लेकिन महिला उत्पीड़न के मामलों में सुधार की आवश्यकता है। महिलाओं ने सरकार से महंगाई कम करने के साथ ही शिक्षा और रोजगार में भी अवसर बढ़ाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

नई सरकार से हमको बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं, खासतौर से महिला सुरक्षा को लेकर पूरी उम्मीद लगी है। जिस तरह से महिला सुरक्षा का ध्यान पिछली सरकार ने रखा है। उसी तरह से नई सरकार भी रखेगी। इसके अलावा महंगाई पर लगाम लगाने का काम होना चाहिए। - शबनम खान, मोहल्ला अंटा
विज्ञापन

जनता ने जिस आशा से बंपर मतदान किया है, सरकार को भी उसी तरह से जनता के सपनों पर खरा उतरना चाहिए। नई सरकार महंगाई को नियंत्रित करें और बेरोजगारी को दूर करेगी। पहले से बन रही सड़कों और पुलों के कार्य को पूर्ण कराया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। - प्रियंका शाक्य, आवास विकास, बरेली मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहणी होने के नाते मुझे सरकार से यही उम्मीद है कि वह बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाएगी। रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इससे हर कोई परेशान है। महिलाओं को रोजगार के अवसर और बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। - पूजा सहाय, कैलाश नगर कॉलोनी
भाजपा सरकार में महिलाओं ने खुद को सुरक्षित महसूस किया है। एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने जिस उम्मीद से अपना मत दिया है, उसको नई सरकार जरूर पूरा करेगी। - सौम्या सिंह, इंदिरानगर कॉलोनी
मध्यमवर्गीय महिलाओं को कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। नई सरकार से उम्मीद की जा रही है कि मध्यम वर्गीय महिलाओं की उन्नति और उनके विकास के लिए कुछ अलग से सोचेगी। समाज की आधी आबादी में महिलाओं की भागीदारी है। - प्रियंका गुप्ता, दातागंज, तिलहर

शिक्षित महिलाओं के सामने बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। इस महंगाई के दौर में रसोई का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में नई सरकार से उम्मीद है कि महिलाओं की रोजगार में भागीदारी सुनिश्चित करें। महिलाएं सशक्त बनकर परिवार के लिए उपयोगी हो सके। - प्रियंका आर्य रस्तोगी, पक्का कटरा, तिलहर।

प्रियंका शाक्य, आवास विकास, बरेली मोड़

प्रियंका शाक्य, आवास विकास, बरेली मोड़- फोटो : SHAHJAHANPUR

पूजा सहाय, कैलाश नगर कॉलोनी

पूजा सहाय, कैलाश नगर कॉलोनी- फोटो : SHAHJAHANPUR

सौम्या सिंह, इंदिरानगर कॉलोनी

सौम्या सिंह, इंदिरानगर कॉलोनी- फोटो : SHAHJAHANPUR

प्रियंका गुप्ता, दातागंज, तिलहर

प्रियंका गुप्ता, दातागंज, तिलहर- फोटो : SHAHJAHANPUR

शबनम खान, मोहल्ला अंटा

शबनम खान, मोहल्ला अंटा- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed