फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The nation can never forget the heroism and bravery of Jadunath.

नायक जदुनाथ की वीरता और शौर्य को देश कभी नहीं भूला सकता

Mon, 07 Feb 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The nation can never forget the heroism and bravery of Jadunath.
शाहजहांपुर में नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व सैनिक । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट स्थित शहीद की प्रतिमा पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

सुबह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के परिसर में अमर बलिदानी परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरजेश चौधरी ने माल्यार्पण किया। अधिकारियों ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह ने भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अपना वीरता से लड़ते हुए बलिदान दिया था। नायक जदुनाथ की वीरता और शौर्य को देश कभी नहीं भूला सकता। आईपीएस सरवणन टी, उपकृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह, उपजिला मजिस्ट्रेट दशरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मुनीश सिंह परिहार ने सैनिक कल्याण बोर्ड में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। चौधरी विनोद यादव, सचिन मिश्रा, अंकुर दीक्षित, अरविंद मिश्रा, रवि गुप्ता, अतुल चतुर्वेदी, अजय कुमार, कोविद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में 25 एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने नायक जदुनाथ सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि 21 बटालियन बरेली के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग शर्मा ने कहा कि 1948 में पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, तब नायक यदुनाथ सिंह ने मुट्ठी भर साथियों के साथ दुश्मनों के नापाक इरादों को विफल कर दिया था। विशिष्ट अतिथि 21 बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित ने कैडेटों को संबोधित किया। सूबेदार मेजर कमल सिंह राणा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक सिंह, हवलदार जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
फोटो नंबर 27 व 28
खजुरी में सेना के जवानों ने दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस रविवार को पैतृक गांव खजुरी में मनाया गया। फतेहगढ़ छावनी फर्रुखाबाद की राजपूत रेजीमेंट के अधिकारियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी।

शहीद जदुनाथ की भाभी गुन्ना सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। लेफ्टिनेंट कमांडर वेलुमूरसन एस ने नमन किया। सेना के अधिकारियों ने उनके अदम्य साहस और वीरता की गाथा को सुनाते हुए नायक को सलामी दी। रिटायर सैनिक जागेश्वर, प्रधान कारे उर्फ बहादुर लाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुखपति राहुल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार, रामनिवास, लेखपाल योगेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed