{"_id":"677198a3b14c227468035cd4","slug":"the-name-of-the-kisan-morcha-mandal-vice-president-came-to-the-fore-after-the-release-of-the-video-of-the-bjp-mandal-president-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-134547-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो जारी करने पर आया किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो जारी करने पर आया किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष का नाम
Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खुटार। भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से एडिट किया हुआ वीडियो पदाधिकारियों को भेजकर छवि धूमिल करने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में भाजपा के ही किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने उनके घर नेाटिस चस्पा कर जांच में सहयोग करने को कहा है।
खुटार के मोहल्ला नरायनपुर में रहने वाले विजय शंकर अवस्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने फिर से मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन किया है। उनकी छवि धूमिल करने के लिए 19, 20 और 21 दिसंबर को एक नए नंबर से भाजपा नेताओं को जोड़कर व्हाटसएप ग्रुप बनाया गया और उनकी एक वीडियो एडिट करके वायरल की गई। इसके साथ ही उनसे व्हाट्सएप कॉल के जरिए 20 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। 22 दिसंबर को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में गोला में रहकर पढ़ाई कर रहे लखीमपुर के कस्बा चंदन चौकी के छात्र का नाम सामने आया। छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने सिम पोर्ट कराया था। दुकानदार ने उसको धोखा देकर दूसरा सिम भी जारी कर लिया। जांच में भाजपा किसान मोर्चा खुटार मंडल अध्यक्ष रोहित शुक्ला का नाम आने पर पुलिस ने उनके घर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
उधर रोहित शुक्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि खुटार के एक साल से भाजपा का संगठन प्राइवेट लिमिटेड तरीके से चलाया जा रहा है, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। कई लोग ऐसे है, जिनकी छवि पार्टी की नीति और रीति से ठीक विपरीत है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष की शिकायत व्हाट्सएप पर सिर्फ भाजपा के उच्च अधिकारियों से की है। क्योंकि नगर पंचायत चुनाव में पार्टी का भरपूर विरोध किया गया था। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भी भेजे हैं। जो वीडियो भेजा है, वह सत्य है, फोरेंसिक टीम वीडियो की जांच करा सकती है। 20 लाख रुपये की रंगदारी का गलत आरोप लगाया जा रहा है। अगर कॉल की है तो तत्काल स्क्रीन शॉट और कॉल ड्यूरेशन दिखाया जाए। उन्होंने बंडा से गोला तक हिंदू एकता पैदल यात्रा निकाली थी, जो बेहद सफल रही, इस कारण उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। विपक्षी को जांच में सहयोग के लिए नोटिस जारी किया गया है।