{"_id":"693714fa088b3990780ff7be","slug":"the-murder-suspect-who-escaped-from-the-juvenile-home-has-still-not-been-traced-even-after-a-month-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159800-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोर गृह से भागे हत्यारोपी का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोर गृह से भागे हत्यारोपी का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मामा की हत्या के आरोप में राजकीय किशोर गृह में बंद नाबालिग हत्यारोपी के भागने के एक महीने बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस उसकी तलाश किए जाने का दावा कर रही है।
लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर मामा की हत्या के आरोप में शाहजहांपुर किशोर गृह में निरुद्ध था। चार नवंबर की शाम साढ़े आठ बजे आवासीय कक्ष के पास बने पीछे के गेट से भाग गया था। हत्यारोपी के भागने की जानकारी होने पर किशोर गृह में कार्यरत कर्मचारी व होमगार्ड ने उसे कई स्थानों पर तलाश किया गया था।
किशोर के माता-पिता से फोन पर बात की गई। प्रभारी अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोर की तलाश में एसओजी, सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की गईं थीं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।