फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The motorcycle crashed into the wall of a drain, killing a teenager and injuring his companion.

Shahjahanpur News: बाइक नाले की दीवार से टकराई, किशोर की मौत, साथी घायल

Sun, 11 Jan 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The motorcycle crashed into the wall of a drain, killing a teenager and injuring his companion.
खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी रजनीश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। नाले की दीवार से टकराकर बाइक सड़क पर गिरने से खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी वीरपाल के 15 वर्षीय पुत्र रजनीश की मौत हो गई। रजनीश के साथ बाइक पर मौजूद साथी मोहल्ले के ही हरिश्चंद्र का पुत्र 16 वर्षीय उपेंद्र घायल हो गया। नाबालिग रजनीश ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

रजनीश और उपेंद्र रविवार दोपहर बाद बाइक से कस्बे में ही कहीं जा रहे थे। मोहल्ला कोट से नरायनपुर विक्रमपुर सहकारी समिति जाने वाले रास्ते पर अचानक बाइक नाले की दीवार से जा टकराई। हादसे में उपेंद्र और रजनीश घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, इस कारण रजनीश के सिर पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

उपेंद्र नाले में गिर जाने से कम घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने रजनीश की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपेंद्र को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर रजनीश को मृत घोषित कर दिया गया। रजनीश की मौत की जानकारी घर आई तो परिजन बिलख उठे। रजनीश की मौत से मां गंगा देवी, पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रजनीश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed