फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The MLA's gunner beat up the contractor

नाली निर्माण की गुणवत्ता परखने गईं विधायक के सामने गनर ने ठेकेदार को पीटा

Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The MLA's gunner beat up the contractor
शाहजहांपुर। नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के गनर ने ठेकेदार को पीट दिया। आरोप है कि विधायक के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एतराज जताने के बाद गनर ने मारपीट की। पीड़ित ने निगोही थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नाली निर्माण कार्य का ठेका देवेश कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। फर्म के लिए मिस्त्री और मजदूर कस्बा निवासी हिकमत अली के बेटे सलमान और इरफान ने उपलब्ध कराए हैं। शुक्रवार साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन के पास इफ्को खाद गोदाम के पास दोनों कार्य करा रहे थे। तभी विधायक सलोना कुशवाहा वहां पहुंची।
विज्ञापन

सलमान ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि विधायक ने हड़काते हुए कहा कि खराब काम कर रहे हो। सलमान ने जवाब दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करा लीजिए। इससे नाराज विधायक के गनर ने सलमान को थप्पड़ जड़ दिए। उनके साथ के अन्य गनर ने भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-थाने में मारपीट की कोई तहरीर नहीं आई है। नाला निर्माण की गुणवत्ता को देखने के लिए विधायक गईं थीं। जब वहां कोई जवाब नहीं दे पाया तो विधायक लौट आई थीं। -अरविंद कुमार, सीओ सदर

-शिकायत पर नाली निर्माण देखने गई थी। काम मानक के मुताबिक नहीं हो रहा था। ठेकेदार के बारे में पूछने पर वहां मौजूद व्यक्ति अभद्रता करने लगा। इस पर गनर ने उसे डांट दिया था। मारपीट की बात बेबुनियाद है। -सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed