फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The MLA arrived to inspect the road and said- get it built again

Shahjahanpur News: सड़क का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक, बोलीं-दोबारा बनवाइए

Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The MLA arrived to inspect the road and said- get it built again
निगोही में मानक के विपरीत बन रही सड़क का निरीक्षण करतीं विधायिका सलोना कुशवाहा। संवाद
शाहजहांपुर। विधायक सलोना कुशवाहा ने बुधवार को निगोही क्षेत्र में पुवायां मार्ग पर इनायतपुर से आगे पीलीभीत जिले की सीमा तक निर्माणाधीन मार्ग का जायजा लिया। निर्माण कार्य मानक के विपरीत मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क को फिर से बनवाया जाए।
विज्ञापन

पुवायां-निगोही मार्ग के किमी. संख्या 22 से पीलीभीत सीमा तक इस मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को उधर से निकले आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने नवनिर्मित सड़क का ऊपरी हिस्सा आसानी से उखड़ते देख मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

विधायक ने नवनिर्मित सड़क की भौतिक दशा की फौरी जांच कराई तो उन्हें भी सड़क मानक के विपरीत मिली। उन्होंने वहां मौजूद लोनिवि के अवर अभियंता हरिओम से नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरी सड़क फिर से मानक के अनुरूप बनाई जाएगी। उन्होंने मोबाइल फोन पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर कहा कि सरकार के रुपये ऐसे बर्बाद नहीं होने दिए जाएंगे। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि जब तक मानक का पालन न हो, आप लोग निर्माण कार्य नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
किसी भी सड़क के निर्माण में इतनी घटिया सामग्री इस्तेमाल होते इससे पहले मैंने कहीं नहीं देखी है। निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी। ठेकेदार के कामों की भी जांच होगी। जनहित में सरकारी धन का उपयोग बार किया जाएगा, लेकिन उसका कहीं भी दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
-सलोना कुशवाहा, तिलहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed