फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mist of the clouds increased the humidity and the sun showed a fierce form

बादलों की धुंध ने बढ़ाई उमस तो धूप ने दिखाया रौद्र रूप

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The mist of the clouds increased the humidity and the sun showed a fierce form
शाहजहांपुर में शनिवार को तेज धूप के दौरान बच्चे लेकर जाती महिला । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण हवा की गति धीमी पड़ने के साथ ही शुक्रवार रात में उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यही नहीं, शनिवार को सुबह सूर्योदय के बाद भी हल्की धुंध छाई रहने से दोपहर को गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया। इस कारण पारा उछला तो अधिकतम तापमान भी 0.3 डिग्री बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वायुदाब में कमी के कारण आसमान में ऊंचाई पर धुंध से पैदा हुई उमस गर्मी का प्रकोप बढ़ा रही है।
विज्ञापन

बीते दिन दोपहर से शाम तक सूरज की तपिश झेलने के बाद सूर्यास्त होने पर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बंधी, लेकिन बैरोमीटर सूचकांक सामान्य करीब नौ अंक कम होने के कारण पछुआ हवा का बहाव बिल्कुल थम गया। इसलिए उस वक्त भी आसमान धुंध से घिरा रहा। रात होने तक हवा नहीं चलने से उमस बढ़ गई क्योंकि दिन में खिली तेज धूप ने वातावरण में नमी इतनी कम कर दी कि आर्द्रता 71 से घटकर 32 प्रतिशत रह गई थी। नतीजा यह हुआ कि रात में पारा उछला तो पंखे से भी गर्म हवा आने का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

शनिवार को भी सुबह वायुदाब सामान्य से कम रहने के कारण हवा की गति बहुत धीमी रही। बाद मेें जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ा, पारा भी उछलता गया। दोपहर तक गर्मी चरम पर पहुंच गई। इस दौरान न सिर्फ सड़कों और बाजारों में सन्नाटा जैसा दिखा, हमेशा फरियादियों और वादकारियों की भीड़ से गुलजार रहने वाले कलक्ट्रेट और जजी परिसर में भी बहुत कम लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जब वायुदाब बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हवा चलने पर ऊंचाई पर स्थित बादल छंटने के बाद उमस से तात्कालिक राहत मिल जाएगी, लेकिन बाद में कड़ी धूप पछुआ हवा को लू में बदल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed