फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The miscreants took the e-rickshaw after making the driver unconscious

चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लेकर चले गए बदमाश

Sun, 01 May 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took the e-rickshaw after making the driver unconscious
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भतीज् लूट का शिकार अजय - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बदमाश चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ले गए। तीन लुटेरों ने खुद को रोजा चीनी मिल का कर्मचारी बताकर शहर से खरीदारी के लिए ई-रिक्शा बुक किया था। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव दनियापुर निवासी अजय ई-रिक्शा चलाता है। अजय के मुताबिक शुक्रवार को रौसरकोठी चौराहे से तीन लोगों ने शहर जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। उन्होंने खुद को रोजा चीनी मिल का कर्मचारी बताया। उन्होंने गांव मिश्रीपुर में स्थित एक मकान के पास रिक्शा रुकवा कर खुद शराब पी और उसे भी पिला दी। शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया। बदमाश ई-रिक्शा, मोबाइल और जेब में रखे एक हजार रुपये लेकर चले गए। होश में आने के बाद अजय ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिवारवालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की तहरीर थाना प्रभारी रवि कुमार को दे दी है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि तहरीर की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में नशा देकर हुईं ई रिक्शा लूट की घटनाएं
-27 दिसंबर को जनपद हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी गुफरान का ई रिक्शा बुक कराया। रास्ते में चाय में नशा देकर ई-रिक्शा लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-26 फरवरी को जनपद हरदोई कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के गांव आंझी निवासी शोभित ई-रिक्शा दो लोगों ने कॉस्मेटिक का सामान शाहजहांपुर लाने के लिए बुक कराया था। आरोपियों ने हरदोई बाईपास चौराहे पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और ई-रिक्शा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed