फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The miscreants looted the woman by taking hostage in Tahwarganj

ताहवरगंज में महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the woman by taking hostage in Tahwarganj
शाहजहांपुर के मोहल्ला ताहवरगंज में चोरी की घटना की जानकारी देते सुधीर कुमार त्रिवेदी उनकी पत्नी - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में बदमाशों ने रोजा पावर प्लांट में कर्मचारी सुधीर कुमार त्रिवेदी के घर में घुसकर लूटपाट की। लुटेरे पड़ोस के मकान की छत से होते हुए घर में घुसे। लुटेरों ने सुधीर की पत्नी सफेदी देवी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और बेटे सिद्धांत को तमंचा दिखाकर धमकाया। बदमाश घर में रखे आभूषण और करीब आठ हजार रुपये लेकर भाग गए। किसी तरह छूटकर महिला ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज निवासी सुधीर कुमार त्रिवेदी रोजा पावर प्लांट में कर्मचारी हैं। उनकी रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक ड्यूटी है। शनिवार की रात सुधीर के ड्यूटी जाने के बाद घर में पत्नी सफेदी देवी और सात वर्षीय पुत्र सिद्धांत थे। रात करीब तीन बजे तीन बदमाश पीछे बने लज्जाराम के एक मंजिला मकान से ऊपर चढ़े, फिर छत पर रखीं ईटें हटाकर अनुपम द्विवेदी के मकान की छत पर आए।
विज्ञापन

अनुपम के मकान का छज्जा सुधीर के मकान के छज्जे से मिला हुआ है। बदमाश छज्जे के जरिये घर में घुसे। सफेदी देवी के मुताबिक बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर तमंचा तान दिया और बक्से की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर उन्हें थप्पड़ मारे। जब उन्होंने चाबी देने से इनकार कर दिया तो बेटे सिद्धांत की तरफ तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने चाबी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में रखे कुंडल, अंगूठी, चेन और आठ हजार रुपये नकद समेत लगभग एक लाख, 60 हजार रुपये का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश उनके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर बांध दिया और चले गए। जैसे-तैसे हाथ खोलकर सफेदी देवी ने पड़ोसियों और डायल-112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। रात में रामचंद्र मिशन थाने में तैनात दो सिपाही और 112 नंबर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस घटना की तहरीर थाने में आकर देने को कहकर चली गई।
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी ने प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र मिशन रवि कुमार के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की की गई थी। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों कि पहचान कराकर शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर माल बरामद किया जाएगा। - सरवणन टी., सीओ सिटी।
बेटे को मारने की धमकी पर बेबस हो गईं सफेदी
बदमाशों ने सफेदी देवी पर तमंचा तान दिया था और बक्से की चाबी मांग रहे थे। सफेदी ने बदमाशों का काफी देर तक सामना किया। लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की। तब भी वे अडिग रहीं। जब एक बदमाश ने उनके सो रहे बेटे सिद्धांत पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी तो वह बेबस हो गईं और उन्होंने बक्से की चाबी दे दी।
चोरी में दर्ज की गई रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन रवि कुमार ने बताया कि सुधीर कुमार त्रिवेदी निवासी मोहल्ला ताहवरगंज की ओर से रात्रि में घर में घुसकर चोरी की तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर धारा 457, 380 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
लगातार लापरवाही करती रही पुलिस
पुलिस लापरवाही बरतती रही। सफेदी देवी ने रविवार को सुबह बदमाशों के चंगुल से छूट कर जैसे-तैसे 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर आई इसके बाद थाना रामचंद्र मिशन में तैनात दो सिपाही भी आए थे। पुलिस ने मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत नहीं कराया। न तो फॉरेंसिक टीम को बुलाया और न ही स्वान दस्ता। अधिकारी भी घटना के काफी देर बाद मौके पर आए।

ताहवरगंज में 12 घंटों तके दूसरी लूट
ताहवरगंज में 12 घंटे में लूट की लगातार दो वारदात हुईं हैं। शनिवार दोपहर दो बजे जनपद हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के गांव आंझी निवासी शोभित तमार को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर लुटेरों ने ई-रिक्शा लूट लिया था। रविवार को रात तीन बजे रोजा पावर प्लांट कर्मी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की। लोगों ने बताया कि यहां पुलिस की गश्त नहीं होती है।

शाहजहांपुर के मोहल्ला ताहवरगंज में चोरी बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

शाहजहांपुर के मोहल्ला ताहवरगंज में चोरी बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed