फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The miscreants looted the tanker Nigohi with refined oil from Pilibhit

पीलीभीत से रिफाइंड आयल लेकर निकला टैंकर निगोही में बदमाशों ने लूटा

Thu, 22 Oct 2020 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the tanker Nigohi with refined oil from Pilibhit
शाहजहांपुर। पीलीभीत से रिफाइंड लेकर चला एक टैंकर निगोही इलाके में टिकरी पुलिस चौकी के पास छह बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश रिफाइंड निकालने के बाद खाली टैंकर और चालक व हेल्पर के हाथ पैर बांधकर हरदोई के बेहटा गोकुल इलाके में छोड़ गए। रिफाइंड रोजा स्थित एक फैक्टरी में उतारे जाने की आशंका है, जिसकी निगरानी में पुलिस लगी है। टैंकर चालक की ओर से निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर के बिलासपुर निवासी चालक हरप्रीत सिंह सोमवार रात एक फैक्टरी से रिफाइंड आयल लेकर शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए। चालक हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रास्ते में निगोही थाना क्षेत्र में टिकरी पुलिस चौकी और शाहपुर गांव बीच पीछे से कार में आए बदमाशों ने अपनी गाड़ी आग लगाकर टैंकर रुकवा लिया और तमंचा तानकर जाने से मारने की धमकी दी। एक बदमाश कार में बैठा रहा और बाकी टैंकर में चढ़ गए। बदमाशों ने टैंकर चालक और हेल्पर के हाथ -पैर और आंखों पर पट्टी बांध दी। उनमें एक बदमाश टैंकर चलाकर किसी फैक्टरी में ले गया। जहां टैंकर से रिफाइंड निकाल लिया गया। इसके बाद बदमाश टैंकर को हरदोई ले गए और बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद चालक और हेल्पर ने शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे राहगीरों ने टैंकर का केबिन खोलकर देखा और दोनों के हाथ पैर खोले। इसके बाद चालक ने बेहटा गोकुल थाने जाकर सूचना दी, लेकिन वहां की पुलिस ने घटना शाहजहांपुर की बताकर रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। इसके बाद चालक हरप्रीत सिंह निगोही थाने पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना अफसरों को दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि टैंकर से रिफाइंड रोजा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में उतारा गया था। पुलिस ने जाकर देखा तो फैक्टरी के गेट में ताला पड़ा था। उसकी निगरानी के लिए दो सिपाही लगा दिए गए हैं। बुधवार को दिन भर कोई फैक्टरी का ताला खेलने नहीं पहुंचा। इधर, बुधवार देर शाम निगोही थाने में टैंकर चालक हरप्रीत सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले घटना हुई थी। खाली टैंकर और चालक व हेल्पर हरदोई में मिले थे। वहां की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना की रिपोर्ट निगोही थाने में दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed