फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The middle class will face problems as clothes above Rs 2500 will become expensive

Shahjahanpur News: 2500 से ऊपर के कपड़े महंगे होने से मध्यम वर्ग के सामने आएगा संकट

Tue, 09 Sep 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The middle class will face problems as clothes above Rs 2500 will become expensive
नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार ने जीएसटी के स्लैब में बदलाव करते हुए कपड़ों को 18 फीसदी के स्लैब में रखा है। जीएसटी की नई दर लागू होने से 2500 रुपये से अधिक के कपड़े महंगे हो जाएंगे। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। शादी-पार्टी के लिए कपड़े खरीदना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पांच फीसदी स्लैब में रखे जाने की मांग की है। 2500 रुपये से कम के कपड़े इसी स्लैब में आते हैं। वहीं, इससे महंगे कपड़ों को 12 प्रतिशत की स्लैब से 18 फीसदी की स्लैब में कर दिया गया है। जनपद में करीब तीन हजार रेडीमेड और लगभग दो हजार कपड़े की दुकानें हैं। इसमें करीब 2500 दुकानें जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर लोग कपड़ों की खरीदारी करते रहते हैं, लेकिन शादी-समारोह में महंगे कपड़ों की ज्यादा मांग रहती है। कोट, सूट, शेरवानी, कुर्ता-पायजामा, जींस, लहंगा समेत अन्य पोशाकों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन, केंद्र सरकार की जीएसटी की नई दर लागू होने से मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। बरातों व पार्टी के लिए 2500 से ऊपर के कपड़े महंगे होंगे। क्योंकि, इसे 18 फीसदी के जीएसटी के स्लैब में रखा गया है। सबसे ज्यादा असर शादी वाले परिवारों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कपड़े को 18 फीसदी के स्लैब में रखना उचित नहीं है। मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए इसे पांच फीसदी वाले स्लैब में रख जाए। 2500 से ऊपर के कपड़े महंगे होने से आमजन के लिए दुश्वारियां बढ़ेंगी।
- पूरन, व्यवसायी


--
व्यापार पहले से ही प्रभावित है। जीएसटी के नए स्लैब के लागू होने से ज्यादा दिक्कत बढ़ जाएगी। वहीं, व्यापारियों के सामने ज्यादा लिखा-पढ़ी का संकट भी बढ़ जाएगा। सरकार को इस ओर कोई रास्ता निकालना चाहिए।
- अखिल मिश्रा, अध्यक्ष-कपड़ा-रेडिमेड एसोसिएशन
00000
जीएसटी की दरों में सुधार पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक सुधार करने पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें प्रधानमंत्री का आभार जताया गया।

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि संगठन लंबे समय से व्यापारी हित में यही मांग करता रहा है। दूरदर्शी एवं सशक्त निर्णय लेते हुए जीएसटी को दो स्लैब में लागू करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि अब भी जीएसटी में व्यापारियों को आ रही समस्याओं के लिए अनेक सुधारों की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, सुल्तान अहमद खां, नाजिम खान, नीरज गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed