फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The maximum temperature dropped due to fog throughout the day, and the AQI was 212.

Shahjahanpur News: दिन में कोहरा छाए रहने से अधिकतम तापमान लुढ़का, एक्यूआई रहा 212

Tue, 16 Dec 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped due to fog throughout the day, and the AQI was 212.
सोमवार सुबह छाए कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह अचानक मौसम बदलने से दिन में कोहरा छा गया और गलन बढ़ गई। दिन में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 212 रहा जो कि सामान्य से दोगुना से ज्यादा है। दिन में कोहरा छाए रहने से अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री लुढ़क गया। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर ही बर्फबारी का असर से गलन बढ़ी है। मंगलवार को कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार से शीतलहर का असर दिखाई देने लगा है। दिन में कोहरे की चादर छाए रहने से हल्की धूप निकली। इससे लोगों को राहत नहीं मिली। शाम को पछुआ हवा की वजह से गलन बढ़ गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान में 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट हुई। मंगलवार को मौसम को कोहरा छाए रहने साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे और तापमान में गिरावट गेहूं के लिए फायदेमंद है। ऐसे मौसम में गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने से अन्य फसलों को भी कोई नुकसान नहीं है। आलू, सरसों और गन्ने की फसल के लिए मौसम ठीक है। इस मौसम में सब्जियों को उत्पादन बढ़ेगा। फिलहाल अभी किसी भी फसल पर मौसम का खराब असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed