{"_id":"6a457af63a422c832606e07e","slug":"the-married-woman-died-by-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177757-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे पर लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे पर लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
पुवायां। गांव ढकिया बुजुर्ग निवासी शिशुपाल की 28 वर्षीय पत्नी सीता देवी की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जानकारी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीता देवी की 30 जून को मौत हो गई थी। सीता देवी के भाई गांव भटपुरा चंदू निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन तीन दिन पूर्व ही ससुराल गई थी। 30 जून की रात आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे तो बहनोई ने बताया था कि सीता का शव फंदे से लटका मिला।
रामनिवास ने पुलिस को बहन की हत्या की तहरीर दी थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सीता देवी की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद