{"_id":"81554e40d3b025cda33ccf6d9fe90e24","slug":"the-market-without-puwayan-trains-have-been-charged-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में मंडी से बिना शुल्क पास हो रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में मंडी से बिना शुल्क पास हो रहीं गाड़ियां
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता रामू तिवारी के नेतृत्व में कई आढ़तियों ने शुक्रवार को एसडीएम से मिलकर बताया कि मंडी से कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बिना शुल्क अदा किए हुए तमाम गाड़ियां निकाली जा रही हैं। इससे मंडी समिति को काफी नुकसान हो रहा है।
आढ़तियों ने बताया कि इस संबंध में मंडी सचिव को कई बार अवगत कराकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक ओर जहां शुल्क की चोरी करके मंडी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वहीं कुछ कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं। इसके अलावा एसएमआई का मंडी परिसर में कार्यालय है, लेकिन वह सप्ताह में एक दो बार ही खुलता है। इससे काम कराने वालों को कई दिनों तक भटकना पड़ता है। व्यापारियों ने मामले की जांच की मांग की है।