फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The market was bustling on Dhanteras... Goddess Lakshmi showered her blessings in abundance.

Shahjahanpur News: धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार...खूब बरसी मां लक्ष्मी की कृपा

Sun, 19 Oct 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The market was bustling on Dhanteras... Goddess Lakshmi showered her blessings in abundance.
बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस पर शनिवार को व्यापारियों पर मां लक्ष्मी की खूब कृपा बरसी। बाजारों में व्यापारियाें की भीड़ उमड़ने के साथ जमकर खरीदारी की गई। सुबह से आधी रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा आदि के शोरूम पर काफी भीड़ रही। व्यापारियों के अनुसार, करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया गया। सदर और चौक क्षेत्र में सुबह दस बजे से ग्राहकों का बाजार में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर के बाद बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घरों को सजाने के सामान के साथ ही गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को खरीदा।
विज्ञापन

सजावटी सामान की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। रंगोली, बंधनवार, दीये, मोमबत्ती और स्टीकर को पसंद किया गया। बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। शाम होते ही लोगों की भीड़ बढ़ गई। खरीदारी का सिलसिला आधी रात तक चलता रहा। खरीदारी के बाद लोगों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से खरीदकर लाए गए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को चौकी पर विराजमान कराया गया। पुजारी केके शुक्ला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के घर में आने के बाद धनतेरस से लेकर छह दिन तक दरवाजे पर दीपक जलाया जाए।
--
बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदने की परपंरा रही है। इसे देखते हुए बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सदर, बहादुरगंज, घंटाघर, जलालनगर बजरिया, चौक समेत तमाम जगहों पर बर्तनों की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने स्वास्थ्य के लिहाज से तांबे के बर्तनों की खरीदारी ज्यादा की। पीतल के बर्तन और सजावटी सामान भी खूब खरीदे गए। घरेलू उपयोग के स्टील के सामान की खरीद भी की गई।
--
ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम, शोरूमों पर उमड़ी भीड़त्योहार के मौके पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम रहा। जीएसटी की दर कम होने की वजह से बाइकों के दाम सात से 15 हजार रुपये तक कम होने से शोरूमों पर भीड़ रही। टाउनहॉल स्थित सुमित्रा हीरो के शोरूम पर लोगों ने पसंद की बाइक खरीदीं। पहले से बुक वाहनों की डिलीवरी भी दी गई। शनिवार का असर होने के चलते रविवार व दीपावली पर लोग बुक वाहनों को घर ले जाएंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक स्कूटी भी खूब पसंद की गई। अन्य शोरूमों पर भी काफी भीड़ रही। कार, ई-रिक्शा, ई-कार्ट आदि वाहनों की भी बिक्री हुई।
--
सराफा बाजार में हल्के गहनों और सिक्कों की मांग
सोना-चांदी के दाम में इजाफा होने के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं है। सराफा शोरूम पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। हार, झुमके, टीका, सोने की चेन आदि आभूषण खरीदे गए। कलात्मक आभूषणों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्के, मूर्तियां और बर्तनों की खूब बिक्री हुई। सदर स्थित अधिकतर शोरूम पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। हल्के गहनों की मांग काफी रही। व्यापारियों के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में इजाफा होने के चलते लोग निवेश करने के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं।
--
फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन घर ले गए लोग
जीएसटी के दाम कम होने के चलते इलेक्ट्रानिक बाजार में ग्राहकों ने काफी उत्साह दिखाया। सबसे ज्यादा फ्रिज और वाशिंग मशीन की खरीदारी की गई। एलईडी, एलसीडी भी खरीदे गए। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से मिक्सर ग्राइंडर, हीटर भी खरीदे। जीएसटी में कमी और दीपावली ऑफर के चलते सात से आठ हजार रुपये का फायदा होने पर लोगों ने एसी भी खरीदे।
--
झालरें कर रहीं आकर्षित, खील-खिलौनों की खूब हुई बिक्री
दीपावली को देखते हुए बिजली की झालरें लोगों को आकर्षित कर रहीं हैं। सामान्य झालर 120 से शुरू है। विभिन्न तरह की सजावटी झालरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी तरह झूमर, पर्दों वाली झालरें भी खूब बिक रहीं हैं। पूजा के लिए खील खिलौनों की दुकानें भी सज गईं हैं। मिट्टी के दीये भी खरीदे जा रहे हैं। विक्रेता जलालनगर की राजवती ने बताया कि 120 रुपये के सौ रुपये बेच रहे हैं। मोमबत्तियाें के पैकेट भी बाजार में उपलब्ध है। दस रुपये से लेकर 200 रुपये तक की मोमबत्ती बिक रही हैं।

--
भगवान धन्वंतरि की जयंती पर हवन में दी आहुति
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की ओर से आरोग्य प्रदाता भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। एसपी कॉलेज रोड पर डॉ.एसपी कौशल के आवास पर हुए कार्यक्रम में डॉक्टरों ने हवन-पूजन किया। अध्यक्ष डॉ.विजय जौहरी ने बताया कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय आज ही के दिन अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। उन्होंने चिकित्सा का ज्ञान दिया। इस मौके पर डॉ. रेनू श्रीवस्तव, डॉ. अंशिता,डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. एसपी कौशल आदि मौजूद रहे। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में सजावटी लटकन की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed