फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Mandi Committee will construct a new road and 20 shops will also be built.

Shahjahanpur News: नया मार्ग बनवाएगी मंडी समिति, 20 दुकानें भी बनेंगी

Fri, 31 Oct 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Mandi Committee will construct a new road and 20 shops will also be built.
जलालाबाद में ईदगाह के पास तालाब किनारे लंबे समय से कटी रोड। संवाद
जलालाबाद। लंबे समय से जर्जर होकर आवागमन के लिए मुसीबत बने फर्रुखाबाद हाईवे से मंडी समिति तक जाने वाले मार्ग को मंडी समिति पचास लाख की लागत से नया बनवाएगी। इसके अलावा मंडी के अंदर भी सड़कें चमाचम होंगी। सब्जी आढ़तियों के लिए भी 20 नई दुकानों का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी सचिव विक्रम बाजपेई ने बताया कि पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप मंडी निदेशक ने दो करोड़ 75 लाख की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि में पचास लाख से मंडी तक आने वाले मार्ग का निर्माण व शेष रकम से मंडी समिति के अंदर की सड़कें, पानी निकास की व्यवस्था व सब्जी व फल के थोक आढ़तियों के लिए 20 दुकानों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुनारा और नगर के मोहल्ला आजादनगर के बीच से निकली तीन मीटर चौड़ाई वाली मार्ग मंडी समिति का है। धन के अभाव में बीते कई सालों से यह मार्ग जर्जर होने के साथ कई स्थानों पर कट जाने से आवागमन के लिए खतरनाक बनी हुआ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति का होने के कारण अन्य विभाग इसे बनवा नहीं रहे थे। इस मार्ग पर ईदगाह व आंवला के सांसद नीरज कुशवाहा का आवास होने के अलावा गांव कटरिया, पिटारमऊ, सुल्तनापुर, गुनारा व नगर के मोहल्ला आजादनगर रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed