फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The magic driver took the rent to bring the shoes, then the police seized

मैजिक चालक ने जूते लाने का किराया लगाया...तो पुलिस ने मैजिक सीज कराया!

Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The magic driver took the rent to bring the shoes, then the police seized
पुवायां थाने में खड़े पकड़े गए मैजिक - फोटो : POWAYAN
पुवायां। एक पुलिसकर्मी के जूते शाहजहांपुर से लाने का मैजिक चालक ने किराया ले लिया। इससे नाराज पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मैजिक वाहनों का चालान काट दिया। पुवायां थाने के एक पुलिसकर्मी के जूते शाहजहांपुर से आने थे। पुवायां भेजने के लिए एक मैजिक पर रख दिए। पुवायां पहुंचने पर मैजिक के हेल्पर ने जूते लाने का किराया 30 रुपये ले लिया।
विज्ञापन

इससे नाराज पुलिस ने सोमवार सुबह शाहजहांपुर रोड पर चलने वाले एक दर्जन से अधिक मैजिकों को थाने में खड़ा करा लिया। इसके बाद जूते लाने वाले चालक का मैजिक भी सीज कर दिया और एक दर्जन से अधिक मैजिक का चालान करने के बाद उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाते हुए लाइटें सही होने और परमिट के अनुसार सात सवारियां बैठाकर चलने की चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने खुटार रोड, बंडा रोड और मोहम्मदी रोड पर चलने वाले मैजिकों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बंडा रोड पर तो कई जीप बिना नंबर प्लेट और बिना टैक्स जमा किए सवारियां लेकर दौड़ रही हैं। कई जीपों की हालत बेहद खराब है, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहन चालक राजीव चौक पर जाम लगाते हैं। इसीलिए एक मैजिक को सीज और एक दर्जन से अधिक का चालान किया है। आगे जाम न लग सके, इसीलिए हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed