फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Leader of the Opposition in the Legislative Council met the bereaved families and expressed condolences.

Shahjahanpur News: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

Fri, 04 Sep 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The Leader of the Opposition in the Legislative Council met the bereaved families and expressed condolences.
कमलेश यादव की समा​धि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते लाल बिहारी। स्रोत: संगठन
जलालाबाद। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने दिवंगत हुए संगठन से जुड़े लोगों के शोक संतृप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई।
विज्ञापन

26 अगस्त को नगर के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी सपा के विधानसभा प्रभारी सूरजपाल यादव के पिता नन्हे यादव (95) व जून महीने में मिर्जापुर निवासी सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव (30) का निधन हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह यहां पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने दोनों शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मिर्जापुर के संतनपाल आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में आयोजित शोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कमलेश यादव के असमय निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, रिजवान अहमद, शुचि कश्यप, ज्योत्सना कश्यप, संतनपाल यादव, सूरजपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed