{"_id":"588366ff4f1c1bfa7aeff66f","slug":"the-lawyer-accountant-head-on-income-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय प्रमाणपत्र को लेकर वकील-लेखपाल आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय प्रमाणपत्र को लेकर वकील-लेखपाल आमने-सामने
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
आय प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर लेखपाल तथा वकील के बीच हुए वाद विवाद के बाद दोनों आमने सामने आ गए और तहसील पर खूब हंगामा हुआ। इस बीच किसी लेखपाल की सूचना पर डायल सौ तहसील आ धमकी। देर शाम तक मामला निपट नहीं सका था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। इस मामले में सीओ से मिले वकीलों को यह मामला एसडीएम के समक्ष रखने का सुझाव दिया गया। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव दोषपुर थोक के रहने वाले एक व्यक्ति का आय प्रमाणपत्र बनना था। इसको लेकर एक वकील तथा क्षेत्रीय लेखपाल के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। वहां मौजूद नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। बताते हैं कि शुक्रवार को इसी मसले पर लेखपाल और वकील के बीच फिर गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद मामले में तहसील के लेखपाल और वकील आमने-सामने आ गये। लेखपाल के फोन पर जब डायल सौ तहसील पहुंच गई तो वकील और भड़क गए। इसके बाद सभी वकील एकजुट होकर सीओ सुमित शुक्ला से मिले और लेखपाल पर विभिन्न तरह के आरोप लगाते हुए अपना पक्ष रखा। सीओ ने इस मामले को एसडीएम के समक्ष रखकर सुलझा देने का भरोसा दिया है, लेकिन देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
विज्ञापन