{"_id":"6a4ce3ea0411272b730aa8e3","slug":"the-king-of-plastic-team-won-the-match-by-73-runs-thanks-to-a-brilliant-performance-by-the-bowlers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178286-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से 73 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से 73 रन से जीता मैच
विज्ञापन
कैंट स्थित मैदान पर मैच के दौरान शाॅट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। राजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीदों की याद में शाहजहांपुर क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट की मंगलवार से शुरुआत हुई। पहले मैच में किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम ने अकरम इलेवन को 73 रनों से हरा दिया। जीत में गेंदबाजाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम भूमिका निभाई।
कैंट स्थित मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम ने 10 ओवर में 113 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज हरशु ने 14 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने पांच चौके व तीन छक्के लगाकर टीम को मजबूती दी। दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका।
अनस खान ने 12 और अफरोज बाबू ने 13 रनों का योगदान दिया। अकरम इलेवन के गेंदबाज शालू, आरिफ खान, उवैज खान, रिजवान खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकरम इलेवन की टीम 8.2 ओवर में मात्र 40 रन बना सकी। ओपनर बल्लेबाज फैजी तीन गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए।
विज्ञापन
टीम के लिए मोहम्मद शारिक ने 12 रन बनाए। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। किंग ऑफ प्लास्टिक के गेंदबाजों ने सधा हुआ प्रदर्शन कर पूरी टीम को जल्द ही आउट कर दिया। सागर सिंह चौहान, मोहित, मनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी मयूर खन्ना व नईम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। अंपायर इमरान व फैज रहे।
स्कोरिंग गौरव ने की। हिंदी में कमेंट्री पंकज तिवारी उर्फ छापू ने सुनाई। आयोजक खादिम फैज ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 15101 रुपये, ट्रॉफी व उप विजेता को 4101 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 15 से
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 जुलाई से किया जाएगा। दस दिवसीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले के साथ आसपास के जनपदों की कुल आठ टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार रुपये और शील्ड प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये व शील्ड देकर पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद