{"_id":"62323ce50e65a127671e0ef6","slug":"the-kashmir-files-uproar-in-sinma-hall-shahjahanpur-news-bly478541265","type":"story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स के पहले ही शो में सिनेमा हॉल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स के पहले ही शो में सिनेमा हॉल में हंगामा
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अंबा सिनेता में हंगामा करने वालों को समझाती पुलिस । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अंबा सिनेप्लेक्स में पब्लिक की मांग पर लगाई गई ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के पहले ही शो में हंगामा हो गया। फिल्म के बीच में आवाज गायब होने व तथ्यों को नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए दर्शकों ने जमकर नारेबाजी की। शोर-शराबा बढ़ने पर चौक कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। दर्शकों को बाहर निकालने के बाद तकनीकी दिक्कत को दूर कर दोबारा से शो शुरू कराया गया।
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित द कश्मीर फाइल्स फिल्म का शो अंबा टाकीज में बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पहले शो में बड़ी संख्या में दर्शक टॉकीज में पहुंचे। शुरुआत में फिल्म ठीक चलती रही, लेकिन इंटरवल के बाद आवाज बंद हो गई। फिल्म को काट-काटकर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए दर्शकों ने हंगामा कर दिया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
सिनेमा हॉल में शोर-गुल होने पर मैनेजर रामबाबू ने तुरंत ही चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच ई। उन्होंने हंगामा कर रहे दर्शकों को शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच करीब काफी देर तक शो बंद रहा। दर्शकों को सिनेमा हॉल से बाहर करने के बाद तकनीकी फाल्ट को दूर किया। उसके बाद शुरू से फिल्म को चलाया गया। दर्शकों ने फिल्म के टैक्स फ्री होने के बावजूद टिकट के अधिक रुपये लेने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
फिल्म में साउंड में तकनीकी कमी आ गई थी। इसके चलते आधे घंटे के लिए शो रोकना पड़ गया था। उसके बाद पूरा शो दिखाया गया। 18 प्रतिशत जीएसटी में यूपी सरकार का नौ प्रतिशत टैक्स को कम कर ही टिकट पर छपवाया गया। -रामबाबू, मैनेजर, अंबा सिनेप्लेक्स