फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Jyoti Kalash Yatra was welcomed with a shower of flowers at several locations.

Shahjahanpur News: ज्योति कलशयात्रा का पुष्प वर्षा से कई स्थानों पर किया स्वागत

Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The Jyoti Kalash Yatra was welcomed with a shower of flowers at several locations.
जलालाबाद में यात्रा के दौरान कलश का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
जलालाबाद। शांति कुंज के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्म शताब्दी वर्ष पर हरिद्वार से चली ज्योति कलशयात्रा शुक्रवार को नगर में पहुंची। एक दिवसीय इस यात्रा का नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया और कलश की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

यात्रा के साथ आए कपूर कश्यप, सीताराम, अनीता आदि ने बताया कि जनसामान्य में कलियुगी चेतना को दबाकर सतयुगी विचारों को जागृत करने के उद्देश्य से यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। शुक्रवार को यात्रा क्षेत्र के गांव सुजावलपुर, विश्रामनगर और बघापुर होकर नगर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का कई मोहल्लों में स्वागत किया गया। शाम को यात्रा भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंची। वहां रामताल घाट पर दीपदान का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शांति कुंज के गायत्री परिवार से जुड़े सतीश मिश्रा, छोटे लाल वर्मा, कमलेश शर्मा, मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय, भाजपा नेता गोपाल मोहन द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed