{"_id":"640b82415fdde7d8a9024595","slug":"the-journey-of-trouble-from-getting-tickets-to-getting-a-seat-fighting-shahjahanpur-news-c-4-1-89239-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत का सफर : टिकट लेने से लेकर सीट पाने तक के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत का सफर : टिकट लेने से लेकर सीट पाने तक के लिए मारामारी
Sat, 11 Mar 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री-संवाद
शाहजहांपुर। होली पर घर आए लोग अब अपने कार्यस्थल पर लौटने लगे हैं। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर उनकी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में सफर के लिए टिकट लेने को मशक्कत करनी पड़ रही है। वही बोगी में चढ़ने तक के लिए लोग जूझ रहे हैं। दूसरी ओर रोडवेज की बसें कम होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
रंग पर्व को अपनों के बीच मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर से जिले में आए थे। बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से लोगों ने यात्रा की थी। त्योहार खत्म होने के बाद लोगों ने वापसी शुरू कर दी है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर खूब भीड़ उमड़ी। टिकट लेने के लिए तीनों काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ रही। काफी मशक्कत के बाद लोगों को टिकट मिल पाया। इसके बाद प्लेटफार्म पर भीड़ रही। ट्रेन आने पर कोच में चढ़ना मुश्किल हो गया। पहले से भरकर आ रहीं ट्रेनों के कारण यात्रियों को जगह मिलना मुश्किल हो रहा। ऐसे में यात्री पायदान तक पर सफर करने को मजबूर हैं। हाल यह है कि रिजर्वेशन वाले डिब्बे तक में जनरल टिकट पर यात्री सफर कर रहे हैं।
इसी तरह रोडवेज ने लांग रूट पर 45 बसों का संचालन कर रखा है। उसके बाद भी बसें कम पड़ रही है। शुक्रवार को बस आने पर यात्रियों की भीड़ सीट घेरने को लेकर उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच सीट घेरने का प्रयास किया। खिड़की से बच्चों और बैग को प्रवेश कराकर सीट पर कब्जा किया।