फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case of discrimination against scheduled caste girl students in hostel reached Lucknow

Shahjahanpur News: हॉस्टल में अनुसूचित जाति की छात्राओं से भेदभाव का मामला पहुंचा लखनऊ, तब दौड़े अफसर

Fri, 14 Apr 2023 12:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 12:26 PM IST
सार

एसएस कॉलेज में स्थित अनुसूचित जाति के छात्रावास में उच्चजाति की छात्राओं द्वारा दलित वर्ग की लड़कियों को टंकी से पानी लेने से पहले पूछने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Case of discrimination against scheduled caste girl students in hostel reached Lucknow
छात्रावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में स्थित छात्रावास में उच्च जाति की छात्राओं द्वारा अनुसूचित जाति की लड़कियों को टंकी से पानी लेने से पहले पूछने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। सपा मीडिया सेल ने अपनी ट्विटर एकाउंट से अमर उजाला की खबर को शेयर किया है। लखनऊ तक मामला पहुंचने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने छात्रावास में जाकर दोनों वर्ग की छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाया है।

विज्ञापन


गुरुवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह छात्रावास पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों की छात्राओं से अलग-अलग बात की। उन्हें आपस में मिलजुल कर रहने के लिए कहा है। वहीं दूसरी ओर चौक कोतवाल केबी सिंह भी मौके पर गए। उनसे किसी छात्रा ने कोई शिकायत नहीं की। बौद्धिक सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मंडल ने सीओ सिटी की अनुपस्थिति में सीओ सदर अमित चौरसिया से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतुष्टि जताई है। 

विज्ञापन

सीओ बोले- छात्राओं ने नहीं की शिकायत 

प्रादेशिक सचिव सुरेश पाल सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। वर्तमान में इस तरह की हरकत निंदनीय है। सीओ ने चौक कोतवाल को फोन कर पीड़ित छात्राओं से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री विनोद सिंह छावल, रमेश कुमार, जितेंद्र पाल सिंह, रीता एडवोकेट, आयुष्मती प्रीति एडवोकेट आदि आदि शामिल रहे। दूसरी ओर सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि अब तक छात्राओं ने शिकायत नहीं की है।

एसएस कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज ने छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। उसकी सारी निगरानी समाज कल्याण विभाग करता है। छात्रावास से कॉलेज का कोई रिश्ता नहीं है। उधर, सीडीओ एसबी सिंह ने कहा कि प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed