{"_id":"02a3c6844abd4c5390ba16bab82d1356","slug":"the-inspection-of-the-works-council-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों का पालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों का पालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा पर बनाए जा रहे शहीद स्तंभ और टाउनहॉल तिराहा पर बनाए जा रहे फाउंटेन और रेलिंग निर्माण कार्य सहित पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही समय से गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य करने के एई और जेई को निर्देश दिए।
चेयरमैन ने गोविंदगंज ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल, रेलिंग गेट, शौचालय निर्माण, पालिका परिषद के मुख्य गेट और शहीद प्रतिमाओं पर छतरी लगाने और सौंदर्यीकरण कराने के काम का गहनता से निरीक्षण किया। टाउनहाल मस्जिद के पास निर्माणाधीन फाउंटेन के संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ अन्य सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेई एसके कनौजिया एवं वीजे यादव, ठेकेदार नासिर अली, अतहर, आरिफ, फरमान, अतीक, रानू, फरमान, कौशलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।