फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The increase in the water level of Ganga started again, increased concern of flood victims

Shahjahanpur News: नरौरा बैराज से और छोड़ा पानी... बाढ़ पीड़ितों में बढ़ी बेचैनी

Wed, 09 Aug 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The increase in the water level of Ganga started again, increased concern of flood victims
मिर्जापुर के मस्जिद नगला में बाढ़ से घिरे एक घर से निकलता छोटा बच्चा। संवाद
गांव के रास्तों पर फिर से बढ़ने लगा पानी, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। गांवों से अभी बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल भी नहीं पाया था कि नरौरा बैराज से गंगा में 1,32,846 क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में तेजी से फिर वृद्धि शुरू हो गई है। ऐसे में विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों की घबराहट बढ़ गई है।
ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा पैलानी, कटैला नगला, मस्जिद नगला, इस्लाम नगर, बटन नगला, मोती नगला, आजाद नगर, ग्राम पंचायत भरतपुर के मजरा धोबियन नगला, पंखिया नगला, भरतपुर आदि गांवों में पहले से भरा बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह निकल भी नहीं पाया था कि मंगलवार सुबह से फिर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

भरतपुर-पैलानी, कटैला नगला, मस्जिद नगला, लोहार नगला, बटन नगला के लिए जाने वाली सड़क पर पानी चलने से फिर दिक्कत शुरू हो गई है। आजादनगर बाढ़ आने के बाद से अब तक चौतरफा पानी से घिरा ही हुआ था। आजाद नगर के इशहाक ने बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगा है। जिससे एकबार पहले वाले हालात बनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पैलानी के अनमोल ने बताया कि पकड़िया नगला के निकट कटी सड़क पर लगभग दो फुट पानी रह गया था। दोपहर से यहां भी पानी बढ़ने लगा है। मस्जिद नगला के शेरुद्दीन और परवेज ने बताया कि पूरा गांव आई फ्लू और बुखार की चपेट में है। सड़कों और खेतों में चारों ओर पानी भरा होने की वजह से मेडिकल टीम गांव में नहीं आ पा रही है।
बीमार लोग भी बाढ़ के पानी से निकलकर दस किलोमीटर दूर ढाईगांव दवा लेने नहीं जा पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ तो यहां हर वर्ष आती है लेकिन इतने समय तक बनी नहीं रहती है। ग्राम पंचायत भरतपुर के प्रधान के प्रतिनिधि संतोष सिंह कहते हैं कि वर्ष 2010 और 11 के बाद इतने लंबे समय तक कभी इतने समय तक बाढ़ का पानी रहा।
इस वर्ष तो बाढ़ का पानी फसलें नष्ट करने के साथ ही कच्चे घरों को भी निगल रहा है। ऐसे में कटरी के तमाम परिवार कच्ची दीवारों पर छप्पर डालकर किसी तरह गुजारा कर रहे थे।
--
नरौरा बैराज से छोड़ा गया पानी, खतरे के निशान के करीब गंगा



बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड से मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को गंगा का जलस्तर 138.40 मीटरगेज था, जो कि मंगलवार को बढ़कर 143.42 मीटरगेज हो गया। रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर घट गया हैं। नरौरा बैराज से गंगा में 1,32,846 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं रामगंगा में विभिन्न बैराजों को 41,351 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 4,750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

-
गंगा का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। संबंधित तहसीलों के एसडीएम से कहा गया है कि वे बाढ़ की स्थिति पर नजर रखें।

- डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बाढ़ प्रभारी

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में बाढ़ से घिरे एक घर से निकलता छोटा बच्चा। संवाद

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में बाढ़ से घिरे एक घर से निकलता छोटा बच्चा। संवाद

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में बाढ़ से घिरे एक घर से निकलता छोटा बच्चा। संवाद

मिर्जापुर के मस्जिद नगला में बाढ़ से घिरे एक घर से निकलता छोटा बच्चा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed