फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The increase in cylinder prices has affected the kitchen budget of women.

Shahjahanpur News: सिलिंडर के भाव बढ़ने से महिलाओं का बिगड़ा रसोई का बजट

Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The increase in cylinder prices has affected the kitchen budget of women.
सपना वर्मा, चमकनी। - फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।
शाहजहांपुर। सरकार ने एक बार फिर से रसोई गैस सिलिंडर पर 29 रुपये प्रति रिफिल बढ़ा दिए हैं। अब रसोई गैस सिलिंडर 942 रुपये का हो गया है। इसके साथ ही रसाेई का भी बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में सात मार्च को 60 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसके बाद तीन माह में 89 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से एलपीजी की आपूर्ति कम हुई है। इस वजह से कीमतों में वृद्धि हो रही है। सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि होने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि के साथ ऑयल कंपनियों ने कई नियम और शर्तें लागू कर दी हैं। एक रिफिल रखने वाले उपभोक्ता को 25 दिन के बाद सिलिंडर की बुकिंग हो रही है। दो रिफिल रखने वाले उपभोक्ता की 35 दिन में बुकिंग हो सकती है। बुकिंग के सात दिन के बाद आपूर्ति के नियम बना दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

--------
फोटो- 11
- लगातार रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में वृद्धि हो रही है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों पर में धीरे-धीरे इजाफा किया जा रहा है। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सपना वर्मा, चमकनी
--------
फोटो-12
-घरेलू सिलिंडर के बगैर रसोई की कल्पना नहीं की जा सकती है। कीमत बढ़ने के बाद भी अन्य बजट में कटौती करना पड़ेगी। इससे काफी असर पड़ेगा। इसके बगैर काम भी नहीं चल सकता है।

- रचना, दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी
----------
फोटो- 13
- रसोई गैस सिलिंडर महंगा होने से बजट पर असर पड़ेगा। पीएनजी लाइन का कनेक्शन दिया जाए, जिससे लोगाें को रसोई गैस सस्ती पड़े और सिलिंडर खत्म होने की दिक्कत नहीं रह जाएगी।
सरला पाल, महमंद हद्दाफ
-------------
फोटो 15
-सिलिंडर का दाम आए दिन बढ़ा जाता है। जिसके चलते रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सिलिंडर की बचत के लिए अब महिलाएं रोटियां तक गिनकर बनाने लगी हैं। दाम बढ़ाकर सरकार महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है।
पूनम पांडेय, मोहल्ला रेती

------
वर्जन-
सरकार की ओर से 29 रुपये घरेलू सिलिंडर पर दाम बढ़ाए गए हैं। आदेश के अनुसार नए दाम को आज से ही लागू कर दिया गया है। सभी गैस एजेंसियों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

- चमन शर्मा, डीएसओ

सपना वर्मा, चमकनी।

सपना वर्मा, चमकनी।- फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।

सपना वर्मा, चमकनी।

सपना वर्मा, चमकनी।- फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।

सपना वर्मा, चमकनी।

सपना वर्मा, चमकनी।- फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed