फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The incomplete pontoon bridge at Haidalpur Ghat increases the risk of accidents.

Shahjahanpur News: हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल अधूरा होने से हादसे का खतरा बढ़ा

Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The incomplete pontoon bridge at Haidalpur Ghat increases the risk of accidents.
परौर क्षेत्र में रामगंगा नदी पर हैदलपुर घाट पर अधूरा बना पैंटून पुल। संवाद
परौर। रामगंगा नदी के हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल अधूरा बनाकर छोड़ दिए जाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। हैदलपुर की तरफ नदी में पैंटून लगाकर उन्हें जोड़ दिया गया है, लेकिन रामगंगा के दूसरे तट पर मगटोरा गांव की ओर कई पैंटून लगाए जाने शेष हैं। एक सप्ताह से काम ठप है। इस वजह से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन के लिए खतरे का सामना करते हुए जर्जर हो चुकी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हर साल मानसून सीजन के बाद हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल बनाया जाता है। इस वर्ष भी लोक निर्माण विभाग ने करीब दो सप्ताह पहले पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया। कुछ दिन तक यह काम रफ्तार से हुआ, लेकिन बाद में गति धीमी हो गई। पुल के लिए नदी पर दस पैंटून लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार ने हैदलपुर की ओर से काम शुरू कराकर सात पैंटून नदी में स्थिर कराए और उन्हें जोड़ने का काम भी कराया। शेष बचे तीन पैंटून लगवाने के बजाय गत सप्ताह काम बंद करा दिया। इस कारण नदी के दूसरे छोर पर मगटोरा की तरफ पुल की काफी जगह अब भी खाली है।
विज्ञापन

रात में कोई अनजान वाहन चालक इस पुल से गुजरने की कोशिश में नदी में गिर भी सकता है। क्षेत्र के सेठपाल कुशवाहा, ओम सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, अरविंद कुशवाहा, भूरे सिंह यादव आदि ने अधूरे पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्य चल रहा है। शीघ्र पुल का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed