{"_id":"6944586de2bf03356207cb59","slug":"the-income-tax-teams-investigation-at-the-rice-mill-continued-for-the-fourth-day-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-160716-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राइस मिल में चौथे दिन भी जारी रही आयकर टीम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राइस मिल में चौथे दिन भी जारी रही आयकर टीम की जांच
विज्ञापन
गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज का बंद पड़ा गेट। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज राइस मिल में चल रही आयकर विभाग की जांच चौथे दिन भी जारी रही। दिन की पाली में कुछ कर्मचारियों को बुलाकर जरूरी कार्य कराए गए। रात की पाली में कर्मचारियों को नहीं बुलाया गया।
आयकर विभाग के लगभग 30 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस टीम के साथ 15 दिसंबर की सुबह छह बजे से सेल एग्री कमोडिटीज में डटे हुए हैं। अधिकारियों ने मिल में किसी के भी आवागमन पर रोक लगा रखी थी। केवल मिल में लगे निजी कंपनी के कुछ सुरक्षाकर्मियों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
टीम ने बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जांच जारी रखी। इस दौरान ऑफिस में कागजों के मिलान का काम किया गया। बृहस्पतिवार को जरूरी कार्य वाले कुछ कर्मचारी काम पर बुलाए गए। उन्हें शाम छह बजे छुट्टी दे दी गई। कुछ श्रमिक भी गए थे जिन्होंने मिल के अंदर साफ-सफाई का काम किया। मिल का संचालन अब भी बंद चल रहा है।
विज्ञापन
बाहर खड़े धान भरे ट्रकों को अंदर किए जाने का सिलसिला भी दोपहर बाद से शुरू हो गया, लेकिन मिल के अंदर धान का उतार नहीं हुए। ट्रकों को तौल कर मिल के अंदर खड़ा कराया जा रहा है। ट्रक मिल के अंदर जाने से चालकों ने राहत की सांस ली है। चालकों का अनुमान है कि जल्द ही धान का उतार भी शुरू हो जाएगा।
--
आयकर अधिकारियों ने नहीं की मीडिया से बात
15 दिसंबर की सुबह छह बजे छापे के बाद से मिल के अभिलेखों और कंप्यूटर डाटा की जांच की जा रही है। लेन-देन की जांच भी चल रही है। बृहस्पतिवार को भी मीडियाकर्मी मिल गेट पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस टीम ने अधिकारियों की व्यस्तता की बात कहते हुए बात कराने में असमर्थता जाहिर की। शाम की पाली के लिए कुछ कर्मचारी मिल गेट पर पहुंचे, लेकिन उनको वापस कर दिया गया।