{"_id":"6942eb3d8ed9d0f7c80a66f5","slug":"the-income-tax-investigation-could-not-be-completed-even-after-60-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-160605-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 60 घंटे बाद भी पूरी नहीं हो सकी आयकर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 60 घंटे बाद भी पूरी नहीं हो सकी आयकर जांच
विज्ञापन
सेल एग्री कमोडिटीज के बाहर खड़े ट्रक चालक चेतन का फोटो। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज राइस मिल में 15 दिसंबर की सुबह छह बजे से जारी आयकर विभाग की जांच बुधवार रात तक जारी रहा। अधिकारी फाइलें खंगालने और लेन-देन का मिलान करने में जुटे रहे।
आयकर विभाग के लगभग 30 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस टीम के साथ 15 दिसंबर की सुबह छह बजे से सेल एग्री कमोडिटीज में डटे हुए हैं। अधिकारियों ने मिल में किसी के भी आवागमन पर रोक लगा रखी है। केवल मिल में लगे निजी कंपनी के कुछ सुरक्षाकर्मियों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
आयकर अधिकारियों के साथ आई पुलिस सिक्योरिटी गार्डों के भी मोबाइल गेट पर ही जमा करा रहे हैं। बुधवार शाम को छह बजे तक छापे के 60 घंटे हो चुके हैं, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी है। मिल के सुरक्षाकर्मियों काे कार्यालय से दूर रखा जा रहा है, केवल मिल में लगे धान और चावल के पास सुरक्षा में ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को आयकर अधिकारी फाइलों को खंगालते रहे और दस्तावेजों में दिखाए गए लेन-देन का मिलान करते रहे। कंप्यूटरों के पासवर्ड की जानकारी कर उनमें दर्ज डाटा भी जांचा गया। सोमवार और मंगलवार को मिल के बाहर की कैंटीन बंद रही थी, लेकिन बुधवार को कैंटीन खुली रही। इससे मिल में धान लेकर पहुंचे ट्रक चालकों को राहत मिली। मिल के अंदर भी कैंटीन से ही चाय, नाश्ता और खाना भेजा गया।
-- -
मिल के अधिकारियों को नहीं हटने दिया गया
मिल के उच्च अधिकारी भी छापे के बाद से ही कार्यालय में ही रोके गए हैं। मिल के पास ही आवासीय कॉलोनी है, लेकिन किसी को भी आवास पर नहीं जाने दिया गया है। आयकर अधिकारियों के साथ ही मिल के अधिकारियों को भी कार्यालय पर ही चाय, भोजन आदि करना पड़ रहा है। आवासीय कॉलोनी में मौजूद महिलाएं भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
--
बढ़ रही धान भरे ट्रकों की संख्या
छापे के दौरान मिल बंद है और धान, चावल की खरीद-बिक्री भी बंद है। मिल के श्रमिक और अन्य कर्मचारी बुधवार को मिल पहुंचे और आयकर अधिकारियों के मौजूद होने की जानकारी पाकर लौट गए। दूसरे प्रदेशों और अन्य जिलों से धान लेकर आने वाले ट्रकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन ट्रकों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे ट्रक हाईवे किनारे खड़े हैं।
--
रात में पूरी हो सकती है जांच
आयकर विभाग की टीम की जांच बुधवार रात तक पूरी हो सकती है। दअसल मिल की ओर से कर्मचारियों को मेसेज देकर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से काम पर बुलाया गया है। बृहस्पतिवार से मिल में काम शुरू हो सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है टीम ने जांच पूरी कर ली है।
--
तीन दिन से ट्रक में धान लेकर मिल के बाहर खड़ा हूं। कुछ लोग ट्रक की चाबी और मोबाइल भी ले गए हैं। मिल के पास होटल आदि न होने से खाने की समस्या भी हो रही है।
- चेतन, ट्रक चालक अलीगढ़
--
अलीगढ़ से धान लेकर आया था। अब तक धान का उतार नहीं हो रहा है, इस कारण समस्या हो रही है। व्यापारी को अवगत करा दिया गया है।
- हरिज्ञान, ट्रक चालक अलीगढ़