फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Income Tax Department raided Cell Agri Commodities Rice Mill.

Shahjahanpur News: सेल एग्री कमोडिटीज राइस मिल पर आयकर विभाग का छापा

Tue, 16 Dec 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department raided Cell Agri Commodities Rice Mill.
सेल एग्रो कमोडिटीज के अंदर खड़ीं आयकर अ​धिकारियों की गाड़ियां और पसरा सन्नाटा। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव इनायतपुर स्थित सेल (एसएईएल) एग्री कमोडिटीज पर सोमवार सुबह छह बजे हरियाणा और दिल्ली नंबर की गाड़ियों से आए आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। देर रात तक राइस मिल का गेट बंद कर जांच की जाती रही। टीम ने मिल से तमाम फाइलों, कंप्यूटर और मोबाइल को कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में लेने की चर्चा है।
विज्ञापन

सेल एग्री राइस मिल जिले की सबसे बड़ी राइस मिल है। मिल में रात की पाली आठ बजे से सुबह आठ बजे तक होती है। सुबह छह बजे कर्मचारी काम कर रहे थे। इस बीच अचानक दिल्ली और हरियाणा नंबर की 11-12 टैक्सी गाड़ियां मिल गेट पर पहुंचीं। टीम के साथ पुलिस टीम भी थी, लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल नहीं थे।
विज्ञापन

टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों ने मिल के सुरक्षा गार्डों को गेट से हटा दिया। किसी के भी मिल के अंदर और बाहर जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई। मिल के कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों के साथ ही श्रमिकों को भी एक जगह एकत्र कर सभी के मोबाइल टीम ने जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबिन में मौजूद अधिकारियों को वहां से हटने नहीं दिया गया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो टीम के अधिकारियों ने उनके साथ सख्ती कर मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिए। रात की पाली के श्रमिकों को लगभग दस बजे बाहर निकाला गया, लेकिन उनके मोबाइल भी जमा करा लिए गए। छापे के कारण मिल में धान कुटाई का काम बंद हो गया है। देर रात तक टीम मिल में मौजूद थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। जांच के संबंध में टीम के अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं।
--

जांच-आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, पड़ताल लंबी चलने का अनुमान

पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव इनायतपुर स्थित सेल (एसएईएल) एग्री कमोडिटीज राइस मिल में तमाम अधिकारी-कर्मचारी काम करते हैं। अलसुबह मिल पर आयकर विभाग की गाड़ियां पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। टीम ने सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। अंदर मौजूद लोगों के मोबाइल ले लिए जाने से उनका बाहर से संपर्क बिलकुल खत्म हो गया। माना जा रहा है कि कार्रवाई लंबे समय तक चलेगी क्योंकि टीम ने रुकने के लिए रजाई-गद्दे मिल के अंदर ही मंगा लिए हैं। बता दें कि कई प्रदेशों से धान खरीदने के बाद यहां चावल तैयार कर उसको कई प्रदेशों के साथ ही दूसरे देशों में भी भेजा जाता है।
दिनभर में मिल से एक बार पुलिस की गाड़ी और एक बार अन्य वाहन निकला, लेकिन किसी ने भी मीडिया से कोई बात नहीं की। चर्चा है कि मिल के एक अधिकारी को आयकर अधिकारी अपने साथ पूछताछ के लिए कहीं ले गए हैं।
वहीं मिल से जुड़े कुछ अधिकारियों को बाहर से मिल में बुलाया गया है। सूत्र बताते हैं कि आयकर टीम ने तमाम कागजात कब्जे में ले लिए हैं। कंप्यूटरों की जांच भी की जा रही है। मिल के बाहर तमाम मीडियाकर्मियों के मौजूद होने पर गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहने के बाद भी कोई अधिकारी बात करने नहीं आया।
--
मिल के बाहर खड़े ट्रकों की चाबियां भी कब्जे में लीं



सेल एग्री कमोडिटीज पर छापा मारने पहुंची आयकर अधिकारियों की टीम ने मिल के बाहर धान लेकर आए ट्रकों के चालकों से ट्रक की चाबियां और मोबाइल भी कब्जे में ले लिए। अलीगढ़ से धान लेकर आए चालक चेतन और हरिज्ञान ने बताया कि उनके मोबाइल और चाबी लिया जाना ठीक नहीं है। वे लोग धान लेकर आए हैं, जिसके कागज उनके पास हैं। मिल के पास कैंटीन चलाने वाले, पान मसाला आदि बेचने वालों के मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं।
--


मिल की काॅलोनी में भी आवागमन बंद
मिल के पास ही अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हुए हैं। आवासों को आने-जाने का रास्ता हाईवे की तरफ है। जांच करने आई आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियाें ने कॉलोनी में भी आवागमन पर पाबंदी लगा रखी है। सुबह से यहां भी किसी को न जाने दिया गया है और न काॅलोनी में आने दिया गया है।

--
सन 2011 में स्थापित हुई थी मिलसुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2011 में पुवायां के गांव इनायतपुर में हुई थी। कंपनी कृषि उत्पाद और राइस मिलिंग कंपनी है। मिल में मुख्य रूप से चावल तैयार कर बिक्री किया जाता है। मिल के बासमती और गैर बासमती चावल की कई किस्मों की कई प्रदेशों में मांग है। लाल चावल की भी मांग है। वर्ष 2023 में कारखाने का नाम बदलकर सेल एग्री कमोडिटीज रखा गया था। संवाद

सेल एग्रो कमोडिटीज के अंदर खड़ीं आयकर अधिकारियों की गाड़ियां और पसरा सन्नाटा। संवाद

सेल एग्रो कमोडिटीज के अंदर खड़ीं आयकर अधिकारियों की गाड़ियां और पसरा सन्नाटा। संवाद

सेल एग्रो कमोडिटीज के अंदर खड़ीं आयकर अधिकारियों की गाड़ियां और पसरा सन्नाटा। संवाद

सेल एग्रो कमोडिटीज के अंदर खड़ीं आयकर अधिकारियों की गाड़ियां और पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed