{"_id":"6261b0e1b0f1b379ae7602be","slug":"the-importance-of-soil-was-told-to-the-students-in-lead-convet-school-shahjahanpur-news-bly4822971138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Save Soil: छात्र-छात्राओं को बताया गया मिट्टी का महत्व, जानिए क्या है ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Save Soil: छात्र-छात्राओं को बताया गया मिट्टी का महत्व, जानिए क्या है ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु का लक्ष्य
Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
सार
अभियान के माध्यम से सद्गुरु यह अनुरोध करना चाहते हैं कि समस्त देशों की सरकारें मिट्टी बचाओ की एक पॉलिसी बनाएं। जिससे सभी नागरिक मिट्टी के महत्व को समझें और उसे पुनर्जीवित करने में सहयोग दें।
विज्ञापन
लीड कॉन्वेंट स्कूल में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लीड कॉन्वेट स्कूल में बृहस्पतिवार को मिट्टी बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी हुई। जिसमें ईशा फाउंडेशन की स्वयंसेवक डॉ. पुनीता अग्रवाल व अमन प्रताप सिंह ने अभियान की जानकारी दी। डॉ. पुनीता अग्रवाल ने बताया कि ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने मिट्टी बचाओ अभियान की शुरूआत 21 मार्च 2022 को लंदन से की थी।
विज्ञापन
सद्गुरु का लक्ष्य 25 देशों में मोटर साइकिल से भ्रमण कर 33000 किमी की यात्रा करके मिट्टी बचाओ अभियान का प्रचार-प्रसार करना है। इस अभियान का समापन 21 जून को कोयंबटूर में होगा। अभियान का उद्देश्य मिट्टी के महत्व को समझना एवं उसके बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
अभियान के माध्यम से सद्गुरु यह अनुरोध करना चाहते हैं कि समस्त देशों की सरकारें मिट्टी बचाओ की एक पॉलिसी बनाएं जिससे कि सभी नागरिक मिट्टी के महत्व को समझें और उसे पुनर्जीवित करने में सहयोग दें। इस मौके पर डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तराना जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन