{"_id":"67126657e1e863de420f4ea9","slug":"the-husband-of-the-head-of-navadiya-orilal-accused-of-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-129513-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवदिया ओरीलाल के प्रधान के पति ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवदिया ओरीलाल के प्रधान के पति ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया ओरीलाल की प्रधान के पति रनधीर कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि उनके गांव में मुख्य चौराहे पर जाने वाले रास्ते पर गंदा पानी भरा रहता है। गांव वालों का गंदे पानी से निकल कर ही आना-जाना होता है। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने थाना समाधान दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने राजस्व, पंचायत विभाग और पुलिस की टीम गठित की थी।
बृहस्पतिवार को टीम जेसीबी के साथ समस्या के निस्तारण के लिए पहुंची। टीम के सामने ही गांव के पांच लोग मौके पर आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गांव गई थी। दूसरे पक्ष से कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने के कागजात दिखाए इसीलिए टीम वापस आ गई। किसी ने कोई मारपीट नहीं की है। संवाद