फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The house will be decorated with a Christmas tree, Santa Claus will give gifts

Shahjahanpur News: क्रिसमस ट्री से सजेगा घर, उपहार देंगे सेंटा क्लॉज

Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The house will be decorated with a Christmas tree, Santa Claus will give gifts
शाहजहांपुर में सेंटा क्लॉज की ड्रेस खरीदते मसीह समाज के लोग। संवाद
शाहजहांपुर। 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर मसीह समाज ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसको लेकर बाजार सज गई। घर को सजाने के साथ ही सेंटा क्लॉज की ड्रेस आदि की जबर्दस्त मांग है। खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एक-दूसरे को उपहार देने को प्रभु यीशु मसीह के चित्र और स्टेच्यु की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन हजार मसीह समाज के लोग रहते हैं। वह क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। घरों को सजाने के साथ ही चर्च में विशेष सजावट की जाती है। त्योहार पर घराें को सजाने के लिए खरीदारी का दौर शुरू हो गया। क्रिसमस को लेकर बाजार में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, मेरी क्रिसमस के स्टीकर, रंग-बिरंगी आकर्षण सेंटा स्टार, बॉल, बेल आदि की बिक्री शुरू हो गई।
विज्ञापन

सदर बाजार के व्यापारी शोभित गुप्ता ने बताया कि बाजार में महंगाई का असर है।
मध्य रात्रि को होगी प्रार्थना सभाएं : मंगलवार को रात 12 बजे प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियां मनाना शुरू हो जाएगा। प्रभु के आगमन पर गोविंदगंज स्थित मैथोडिस्ट चर्च समेत सभी में गिरजाघरों में मध्य रात्रि को प्रर्थना सभाएं होंगी। जिसमें मसीह समाज के लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही घरों में प्रभु के आगमन की खुशियां मनेगी। फिर बुधवार को सुबह आठ बजे से चर्च में लोगों का जुटना शुरू हो जाएगा। यहां पर होने वाली प्रार्थना सभा में मसीह के साथ ही अन्य समाज के लोग भी शामिल होंगे। प्रभु यीशु मसीह से सुख, शांति के लिए कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed